Edited By Vijay, Updated: 07 Aug, 2022 12:38 AM
कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेता एवं पार्टी चुनाव प्रबंधन समिति के राज्याध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चुनौती देते हुए कहा है कि यदि उनकी सरकार में रत्ती भर भी राजनीतिक नैतिकता शेष बची है तो उन्हें 15 दिन के भीतर अपने पौने 5 वर्ष...
बिलासपुर (राम सिंह): कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेता एवं पार्टी चुनाव प्रबंधन समिति के राज्याध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चुनौती देते हुए कहा है कि यदि उनकी सरकार में रत्ती भर भी राजनीतिक नैतिकता शेष बची है तो उन्हें 15 दिन के भीतर अपने पौने 5 वर्ष के कार्यकाल में लिए गए 35000 करोड़ रुपए कर्ज पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। स्थानीय परिधि गृह में पत्रकारों को संबोधित करते हुए रामलाल ठाकुर ने कहा कि अब तक हिमाचल सरकार पर कुल 71000 करोड़ रुपए का कर्ज हो चुका है। रामलाल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के नाम पर किए जाने वाले समारोहों को मुख्यमंत्री ने पार्टी के चुनावी प्रचार समारोह बना डाले हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार इस विभाग का अपनी पार्टी के प्रचार के लिए किए जा रहे दुरुपयोग को तुरंत बंद करे, नहीं तो इस कार्य में संलिप्त रहने वाले विभागीय अधिकारियों को समय आने पर इन अनियमितताओं के लिए गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here