Edited By Simpy Khanna, Updated: 20 Aug, 2019 04:09 PM
कांगड़ा जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक छात्रा एक कॉलेज में पढ़ती थी। बता दें कि आरोपी युवक छात्रा से छेड़छाड़ करता था।
कांगड़ा : कांगड़ा जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक छात्रा एक कॉलेज में पढ़ती थी। बता दें कि आरोपी युवक छात्रा से छेड़छाड़ करता था। एक दिन वह उसके घर तक पहुंच गया और उसने लड़की को बदनाम करने की धमकी दी। इससे परेशान होकर लड़की ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती करवाया है,जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
आरोपी युवक गिरफ्तार पुलिस ने थाना हरिपुर के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक देहरा के कड़ोल गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341, 506, 354D, 12 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी देहरा लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मगंलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।