Kangra: डंकी रूट से विदेश भेजने वाले गिरोह का सदस्य धर्मशाला से गिरफ्तार, एनआईए ने की कार्रवाई

Edited By Vijay, Updated: 05 Jul, 2025 02:37 PM

member of gang sending people abroad through donkey route arrested

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में राष्ट्रीय जांच एजैंसी (एनआईए) ने एक अहम कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध रूप से युवाओं को विदेश भेजने वाले डंकी रूट नैटवर्क से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में राष्ट्रीय जांच एजैंसी (एनआईए) ने एक अहम कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध रूप से युवाओं को विदेश भेजने वाले डंकी रूट नैटवर्क से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सनी के रूप में हुई है जाेकि चंबा का रहने वाला बताया जा रहा है। एनआईए ने यह कार्रवाई धर्मशाला के मैक्लोडगंज क्षेत्र में आराेपी के निजी आवास में छापेमारी के बाद की है।

सूत्रों के अनुसार आराेपी लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और उसके खिलाफ पहले से ही चंडीगढ़ में एक मामला दर्ज है। गुप्त सूचना के आधार एनआईए की स्पैशल टीम शुक्रवार काे इंस्पैक्टर परमजीत के नेतृत्व में धर्मशाला पहुंची और कार्रवाई अमल में लाई गई। गिरफ्तारी के बाद सनी को धर्मशाला के स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर चंडीगढ़ भेज दिया गया है। धर्मशाला की एएसपी अदिति सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्हाेंने बताया कि एनआईए ने पुख्ता जानकारी जुटा कर ही इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। 

एनआईए ने सनी के खिलाफ चंडीगढ़ में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 143 (गैरकानूनी जमावड़ा), 238 (जाली दस्तावेज/मुद्रा), 318 (धोखाधड़ी) और धारा 61(2), साथ ही पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट, 2012 की धारा 13(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। एजैंसी को शक है कि सनी का नैटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है और वह लंबे समय से अवैध आव्रजन और हवाला नैटवर्क से जुड़ा हुआ है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सनी के बैंक खातों में बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा के लेन-देन हुए हैं, जो हवाला के जरिए प्राप्त होने की आशंका जताई जा रही है। एजैंसी को उसके कंप्यूटर और मोबाइल फोन से कई विदेशी नागरिकों के साथ हुए संवाद और संदिग्ध आर्थिक लेन-देन के प्रमाण भी मिले हैं। इन डेटा के आधार पर एनआईए यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं सनी की भूमिका देशविरोधी संगठनों या खालिस्तानी समर्थक नेटवर्क के साथ तो नहीं जुड़ी है।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!