Kullu: जंगल में लगी आग की चपेट में आकर आशियाना जलकर राख, लाखों का हुआ नुक्सान

Edited By Jyoti M, Updated: 03 Nov, 2024 02:15 PM

kullu house burnt to ashes due to forest fire loss worth lakhs

गैमन पुल के साथ भेखली की पहाड़ी में शरारती तत्वों द्वारा लगाई गई आग ने मकान को लील डाला। आग आगे बढ़ती गई और इसकी जद में कंगती मोड़ पर मकान आ गया।

कुल्लू, (शम्भू प्रकाश): गैमन पुल के साथ भेखली की पहाड़ी में शरारती तत्वों द्वारा लगाई गई आग ने मकान को लील डाला। आग आगे बढ़ती गई और इसकी जद में कंगती मोड़ पर मकान आ गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। घटना में 10 लाख रुपए की संपत्ति नष्ट हो गई। जानकारी के अनुसार किसी ने पहाड़ी की घासनी में आग लगा दी।

पहाड़ी में इन दिनों सूखी घास होने के कारण आग भड़कती गई और आगे बढ़ती हुई लपटों ने वन संपदा को जला दिया। इस बीच लोगों ने जब आग को आगे बढ़ते देखा तो लोग अपने स्तर पर आग पर काबू पाने लगे। अग्निशमन विभाग को भी लोगों ने सूचना दी। इस प्रकार आग की लपटें कंगती मोड़ तक पहुंची और वहां पर अमर चंद, गोपाल दास और शक्ति ठाकुर के सांझा मकान को लपटों ने जद्द में ले लिया।

कुछ ही देर में लपटों ने मकान को जलाकर नष्ट कर दिया। मकान के भीतर रखा सारा सामान जल गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। फायर आफिसर प्रेम ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना में 10 लाख रुपए का नुक्सान आंका गया है। 

खतरनाक होती जा रही है आग

जंगल की आग खतरनाक होती जा रही है। तीन वर्ष पूर्व दलासनी इलाके में भी शरारती तत्वों ने घासनी में आग लगा दी थी। यह आग भी आगे बढ़ती गई और एक मकान को आग ने जद्द में ले लिया।

आग की तृषा इतने में शांत नहीं हुई और सचाणी गांव तक बढ़ती हुई लपटें काफी ऊपर तक गईं। सचाणी के पास घासनी में घास काट रही एक महिला इस घटना में जिंदा जल गई थी। अन्य कई जगहों पर भी जंगल व घासनियों की आग लोगों के आशियानों को लील चुकी है। अब भेखली रोड पर ऐसी घटना की पुनरावृत्ति हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!