Kullu: पेड़ गिरने से दो बाइक सवार जख्मी, बखनाओ में कार मलबे में दबी

Edited By Vijay, Updated: 04 Sep, 2025 05:18 PM

two bike riders injured due to falling of tree car buried under debris in bakhn

भारी बारिश के बीच भुंतर के पास शाढ़ाबाई में एक बाइक पर पेड़ गिर गया। इससे बाइक सवार 2 लोग जख्मी हो गए।

कुल्लू (शम्भू): भारी बारिश के बीच भुंतर के पास शाढ़ाबाई में एक बाइक पर पेड़ गिर गया। इससे बाइक सवार 2 लोग जख्मी हो गए। बखनाओ में कार ऊपर मलबा गिर गया जिससे कार मलबे में दब गई। जानकारी के अनुसार भुंतर थाना के तहत शाढ़ाबाई में दो युवक बाइक में सवार होकर भुंतर की ओर आ रहे थे। इस दौरान अचानक पेड़ बाइक पर गिर गया।

इससे बाइक सवार प्रमोद पुत्र डोरी लाल निवासी सिद्धपुर चित्रसेन डाकघर सिरसोल तहसील बिल्सी जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) और संजय पुत्र नंद लाल निवासी नया शहर बडाला सासनगर (पंजाब) को चोटें आई हैं। उनका क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार कराया गया। उधर, आनी की बखनाओ पंचायत के समेशा गांव में रमेश कुमार निवासी समेशा ने सड़क किनारे कार पार्क की थी। इस दौरान पहाड़ी में भूस्खलन के कारण गाड़ी मलबे में दबने से क्षतिग्रस्त हो गई। इस भूस्खलन के कारण 2 मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। एएसपी संजीव चौहान ने घटनाओं की पुष्टि की है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!