Edited By Kuldeep, Updated: 05 Mar, 2026 07:20 PM

राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा और उनके पति राॅबर्ट वाड्रा बीते कल शिमला पहुंचे।
कुफरी (गौतम): राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा और उनके पति राॅबर्ट वाड्रा बीते कल शिमला पहुंचे। जानकारी के मुताबिक प्रियंका वाड्रा कल दोपहर गाड़ियों के काफिले के साथ सड़क मार्ग से होते हुए लगभग साढ़े 12 बजे शिमला के समीप छराबड़ा स्थित अपने भवन पहुंचीं, जबकि पति रॉबर्ट वाड्रा दोपहर बाद करीब साढ़े 3 बजे छराबड़ा प्रियंका भवन पहुंचे। आज दूसरे दिन प्रियंका वाड्रा तो कहीं बाहर घूमने नहीं गईं, जबकि रॉबर्ट वाड्रा सुबह छराबड़ा स्थित निजी होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल घूमने गए थे और वहां से लगभग 2 घंटे के बाद वापस लौटे।
उन्होंने दिनभर यहां के सुहावने मौसम का आनंद उठाया। उधर राज्यसभा के लिए एकमात्र सीट को लेकर हो रहे चुनाव को लेकर भी उनके इस टूर कार्यक्रम को देखा जा रहा है। उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छराबड़ा में उनके भवन के आसपास सुरक्षा कर्मियों व स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जानकारी है वे यहां कुछ दिन रुक सकते हैं।