Shimla: सभी पात्र पैंशनधारकों को मिलती रहेगी पैंशन : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Feb, 2026 10:37 PM

shimla pensioner pension will be given

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किसी भी पात्र व्यक्ति की सामाजिक सुरक्षा पैंशन बंद न करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी पात्र पैंशनधारकों को उनकी पैंशन मिलती रहेगी और विभाग को शेष पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन प्रदान करने...

शिमला (अभिषेक): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किसी भी पात्र व्यक्ति की सामाजिक सुरक्षा पैंशन बंद न करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी पात्र पैंशनधारकों को उनकी पैंशन मिलती रहेगी और विभाग को शेष पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने को कहा, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी अपने अधिकार से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अब तक 7,60,772 लाभार्थियों का ई-केवाईसी पूरा किया जा चुका है और सभी पात्र व्यक्तियों को बिना किसी अपवाद के कवर करने पर बल दिया।

बैठक में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की भी समीक्षा की गई और चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के लिए शैक्षणिक भ्रमण आयोजित नहीं करने वाले जिलों से रिपोर्ट मांगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में राज्य के 4,131 बच्चे इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित हो रहे हैं। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार ने 30.69 करोड़ रुपए आबंटित किए हैं। उन्होंने ऐसे बच्चों के लिए नियमित रूप से शैक्षणिक व मनोरंजक भ्रमण आयोजित करने के निर्देश दिए और जिन जिलों ने अभी तक ऐसे भ्रमण आयोजित नहीं किए हैं, उनसे रिपोर्ट देने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि धन की कोई कमी नहीं है और आश्वस्त किया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसका अधिकार मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भविष्य में भी इन कल्याणकारी योजनाओं के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाएगी। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. (कर्नल) धनी राम शांडिल, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्याम भगत नेगी, प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर व आशीष सिंहमार, ईएसओएमएसए के निदेशक सुमित खिमटा, महिला एवं बाल विकास के निदेशक डा. पंकज ललित तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!