Shimla: वेतन वृद्धि के साथ शिक्षकों का वेतन निर्धारित करने के निर्देश

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Feb, 2026 08:49 PM

shimla teachers salary hike

स्कूल शिक्षा विभाग ने विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों को 1 जनवरी 2016 से नियमितीकरण तक संशोधित वेतनमान के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है।

शिमला (ब्यूरो): स्कूल शिक्षा विभाग ने विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों को 1 जनवरी 2016 से नियमितीकरण तक संशोधित वेतनमान के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है। विभाग ने कांट्रैक्ट आधार पर सेवा देने की अवधि के लिए संशोधित वेतन बैंड ग्रेड पे के न्यूनतम वेतन के साथ-साथ 1 जनवरी, 2016 से उनके नियमितीकरण तक संशोधित अधिसूचना के अनुसार वेतन वृद्धि के साथ वेतन निर्धारित करने का निर्देश दिया है, जो उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार एलपीए के अंतिम परिणाम के अधीन है।

विभाग को इन शिक्षकों के वेतन निर्धारण के संबंध में विभिन्न पक्षों से कई स्पष्टीकरण मिले हैं, जिसके बाद विभाग ने जिला शिक्षा उपनिदेशकों को निर्देश दिए हैं कि इन शिक्षकों का वेतन नियमित आधार पर नियुक्त/कार्यरत कर्मचारियों के संबंधित कैडर के वेतन मैट्रिक्स के लागू स्तर के पहले सैल के 60 प्रतिशत (साठ प्रतिशत) के बराबर निर्धारित किया जाए अर्थात वित्त विभाग द्वारा 12.1.2022 को जारी अधिसूचना के अनुसार दिया जाए।

पीएम पोषण स्कीम के तहत बजट जारी
स्कूल शिक्षा विभाग में बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी व शिमला के 12 ब्लॉक के लिए पीएफएमएस के तहत पीएम पोषण स्कीम का बजट जारी किया है। इस दौरान स्कूलों में एलपीजी कनैक्शन लेने के लिए, गैस भट्टी, किचन उपकरण और चोरी हुए सिलैंडर के बदले नए सिलैंडर खरीदने के लिए यह बजट जारी किया गया है। विभाग ने संबंधित ब्लॉक एलीमैंटरी एजुकेशन अधिकारी को पीएम पोषण स्कीम की गाइडलाइन के तहत इस बजट को खर्च करने को कहा है। इस दौरान इन 12 ब्लॉक को 79 हजार 980 रुपए का बजट जारी किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!