Edited By Kuldeep, Updated: 24 Feb, 2026 08:25 PM

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मंगलवार को सुर्खियां बटौरीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाऊंट पर एक रहस्यमयी और तीखी टिप्पणी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा कि कत्ल के उनके भी इल्जाम हमारे सिर हैं, जो हमें जहर पिलाते...
शिमला (ब्यूरो): लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मंगलवार को सुर्खियां बटौरीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाऊंट पर एक रहस्यमयी और तीखी टिप्पणी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा कि कत्ल के उनके भी इल्जाम हमारे सिर हैं, जो हमें जहर पिलाते हुए मर जाते हैं। हालांकि उन्होंने इस पोस्ट में किसी व्यक्ति या दल का नाम नहीं लिया, लेकिन पोस्ट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है।
कमैंट के माध्यम से मदन सूर्यवंशी ने लिखा कि जो खुद जहर घोलते हैं, वही गिरकर इल्जाम दूसरों पर डाल देते हैं। सच को बदनाम किया जा सकता है हराया नहीं जा सकता है। वहीं चेतन दत्त ने लिखा कि जहर देने वाले अक्सर भूल जाते हैं कि हम दवा भी जानते हैं और दास्तान भी। इल्जामों से नहीं, इरादों से इतिहास लिखा जाता है। एच. शेख ने लिखा कि जब अपने ही शामिल हो दुश्मन की चाल में तो शेर भी फंस जाता है कुत्तों की जाल में।