Edited By Kuldeep, Updated: 28 Feb, 2026 07:41 PM

राज्य सरकार ने 4 विशेषज्ञ चिकित्साधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
शिमला (संतोष): राज्य सरकार ने 4 विशेषज्ञ चिकित्साधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इनमें एमओ रेडियोलॉजी डा. अनिल भारद्वाज को सीएचसी गलोड़ से आरएच बिलासपुर, एमओ ओबीजी डा. रेखा गुप्ता को पीएचसी विकासनगर शिमला से सीएच सुन्नी, एमओ डर्मोटोलॉजी डा. अमित चौहान को एसटीडी क्लीनिक शिमला से सीएच चौपाल और एमओ मैडीसिन डा. राजेश कुमार को सीएच चिंतपूर्णी से सीएचसी नालागढ़ के लिए तबदील किया गया है। सभी मैडीकल ऑफिसरों को अपने नए स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए गए हैं।