सो रही बच्ची का पंजाब के युवक ने किया Kidnap, 8 फरवरी के बाद चल रही लापता

Edited By kirti, Updated: 16 Feb, 2020 01:28 PM

kidnap done by a young man from punjab

उपमंडल इंदौरा के एक गांव की नाबालिगा के अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में लड़की के परिजनों द्वारा पंजाब के एक युवक को नामजद करते हुए पुलिस थाना इंदौरा में मुकद्दमा दर्ज करवाया गया है।

 

इंदौरा: उपमंडल इंदौरा के एक गांव की नाबालिगा के अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में लड़की के परिजनों द्वारा पंजाब के एक युवक को नामजद करते हुए पुलिस थाना इंदौरा में मुकद्दमा दर्ज करवाया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त नाबालिगा अपने घर में रात को सो रही थी और आरोपी उसे घर से ही उठा ले गया है। पुलिस थाना प्रभारी इंदौरा सुरेंद्र सिंह धीमान ने बताया कि थाना इंदौरा के अंतर्गत एक गांव की उक्त नाबालिग लड़की के परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि 8 फरवरी को परिवार के सभी सदस्य रोजमर्रा की तरह रात को खाना खाकर सो गए, लेकिन जब वे सुबह जगे तो उनकी उक्त बेटी को घर में न पाकर उनके होश उड़ गए।

परिजन अपने स्तर पर लगभग एक सप्ताह तक सभी रिश्तेदारों व अन्य संभावित स्थानों पर लड़की की खोज करते रहे, लेकिन जब कहीं पर भी लड़की का कोई सुराग न लगा तो वे पुलिस के पास आए और पंजाब के पठानकोट जिला के एक गांव के एक युवक को नामजद करवाते हुए पुलिस के समक्ष विश्वास व्यक्त किया कि वह लड़का उसे अगवा कर ले गया है और उसके विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज करवाया गया है। एस.डी.पी.ओ. नूरपुर डा. साहिल अरोड़ा ने बताया कि पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है और शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की का पता लगा लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!