Kangra: पालमपुर में तैनात यातायात पुलिस के जवान दलवीर सिंह का निधन, कुछ महीनों से चल रहे थे बीमार

Edited By Jyoti M, Updated: 10 Mar, 2025 10:03 AM

kangra traffic police jawan dalveer singh posted in palampur passed away

कांगड़ा के पालमपुर में तैनात यातायात पुलिस के जवान दलवीर सिंह का निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज चंडीगढ़ में चल रहा था। रविवार सुबह उनका निधन हो गया।

हिमाचल डेस्क। कांगड़ा के पालमपुर में तैनात यातायात पुलिस के जवान दलवीर सिंह का निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज चंडीगढ़ में चल रहा था। रविवार सुबह उनका निधन हो गया।

दलवीर सिंह (53) की छवि एक ईमानदार पुलिसकर्मी के रूप में थी, जो अपने कार्य के प्रति पूरी तरह समर्पित थे। उनका नाम न सिर्फ पालमपुर, बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी उनके कड़े नियमों और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाना जाता था। वे बिगड़ैल चालकों के लिए भी एक भय का कारण थे, क्योंकि वे नियमों का उल्लंघन करने वालों को नहीं बख्शते थे।

उनका अंतिम संस्कार रविवार को श्मशानघाट दरंग में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर डीएसपी बैजनाथ की अगुवाई में पालमपुर और भवारना पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। दलवीर सिंह के अंतिम संस्कार में थाना प्रभारी पालमपुर भूपेंद्र ठाकुर, भवारना थाना प्रभारी गुरदेव सिंह समेत कई अन्य पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

दलवीर सिंह को हमेशा उनके कर्तव्य के प्रति निष्ठा के लिए याद किया जाएगा। एक घटना जो हमेशा याद की जाएगी, वह 19 जून, 2016 को हुई थी, जब उन्होंने उत्तराखंड की महिला न्यायाधीश की गाड़ी का चालान किया था। उस समय महिला न्यायाधीश का चालक वनवे नियमों की अवहेलना करते हुए गाड़ी को सीधा ले गया था। दलवीर सिंह ने तत्परता से गाड़ी को रोका और चालान किया, जिससे उनकी कड़ी नीतियों का और भी प्रमाण मिला।

उनके निधन से पालमपुर की पुलिस और स्थानीय समुदाय को गहरा दुख हुआ है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!