Kangra: घरों में वापस लौटे बाढ़ प्रभावित, सड़क-बिजली सप्लाई अभी बंद

Edited By Jyoti M, Updated: 04 Mar, 2025 04:51 PM

kangra flood affected people return to their homes

छोटा भंगाल घाटी में बीते दिनों हुई बारिश की वजह से बेघर हुए बाढ़ प्रभावित अपने घरों को लौट आए हैं। सड़क मार्ग बंद है और अधिकांश इलाकों से बिजली गुल है, जबकि पेयजल व्यवस्था बहाल की जा चुकी है। क्षेत्रवासी सिंगी राम ने बताया कि लुआई नाले में आई बाढ़...

मुल्थान (बैजनाथ), (विकास): छोटा भंगाल घाटी में बीते दिनों हुई बारिश की वजह से बेघर हुए बाढ़ प्रभावित अपने घरों को लौट आए हैं। सड़क मार्ग बंद है और अधिकांश इलाकों से बिजली गुल है, जबकि पेयजल व्यवस्था बहाल की जा चुकी है। क्षेत्रवासी सिंगी राम ने बताया कि लुआई नाले में आई बाढ़ की वजह से तकरीबन दर्जन भर परिवार बेघर हो गए थे। लोग मौसम के खुलते ही अपने घरों को वापस लौट आए हैं। जिन किसानों की जमीन बह गई है, उसका आकलन किया जा रहा है। इसके लिए तहसीलदार हरीश कुमार के नेतृत्व में राजस्व अधिकारियों की एक कमेटी भी बनाई गई है।

बाढ़ की वजह से कई बीघा जमीन बह गई है। हालांकि जिन घरों को आंशिक नुक्सान हुआ है, प्रशासन द्वारा उन पीड़ितों को तिरपाल और खाने-पीने की सामग्री गांव में ही मुहैया करवाई गई है। हालांकि राजगुंधा क्षेत्र के तहत कई गांवों में विद्युत आपूर्ति अभी भी बाधित है। विद्युत विभाग जोगिंद्रनगर के अधिशासी अभियंता पूर्ण सूर्या ने बताया कि विद्युत आपूर्ति के लिए विभाग के कर्मचारी नियमित तौर पर कार्य कर रहे हैं। रास्ता बंद होने की वजह से अभी तक कई इलाकों में बिजली बहाल नहीं हो पाई है। हालांकि मुल्थान-लोहड़ी और सुत्थात कोठी कोहड़ मार्ग ल्हासे गिरने की वजह से बहाल नहीं हो पाए हैं। 

4 दिनों से बंद पड़ी पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त कर लुआई, छेरना, राजगुंधा व पोलिंग इत्यादि गांवों में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अजय सूद ने कहा कि मार्ग बहाली के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चला हुआ है। उम्मीद है कि 3-4 दिन में मार्ग बहाल कर दिया जाएगा। 

देवी चंद ठाकुर, एस.डी.एम. बैजनाथ ने कहा कि स्वयं मौके का दौरा किया है। जल शक्ति, विद्युत और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तुरंत व्यवस्थाएं बहाली के निर्देश दिए गए हैं। क्योंकि मकान का नुक्सान नहीं हुआ था, इसलिए मुआवजा नहीं दिया गया है, जबकि मौके पर तिरपाल और खाद्य सामग्री ग्रामीणों को उपलब्ध करवाई गई है। उपमंडल कार्यालय सारी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!