Kangra: पालमपुर के अंशुल और विशाल ने माऊंट मानिरंग पर रचा इतिहास

Edited By Jyoti M, Updated: 21 Oct, 2024 10:59 AM

kangra anshul and vishal of palampur created history on mount manirang

पालमपुर के 2 साहसी पर्वतारोहियों अंशुल और विशाल ने माऊंट मानिरंग (6593 मीटर) पर विजय प्राप्त कर अपने नाम को स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करवाया है। इस 7 दिवसीय अभियान में उन्होंने खतरनाक चट्टानों, बर्फ और बर्फ से ढकी ढलानों का सामना किया और अपनी अदम्य...

डरोह, (अजय): पालमपुर के 2 साहसी पर्वतारोहियों अंशुल और विशाल ने माऊंट मानिरंग (6593 मीटर) पर विजय प्राप्त कर अपने नाम को स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करवाया है। इस 7 दिवसीय अभियान में उन्होंने खतरनाक चट्टानों, बर्फ और बर्फ से ढकी ढलानों का सामना किया और अपनी अदम्य इच्छाशक्ति और संघर्ष की भावना से उन्हें परास्त किया।

अंशुल ने पंजाब केसरी को बताया कि उनके लिए यह एक अनुभव था, जिसने उन्हें अपनी सीमाओं को पार करने और असंभव को संभव बनाने की शक्ति दिखाई। हमने बहुत ही कठिन और चुनौतीपूर्ण काम किया है और हमें गर्व है कि हमने इसे पूरा किया। गढ़ केदारा के विशाल ने बताया कि माऊंट मानिरंग की चोटी पर पहुंचना हमारे लिए एक सपने के सच होने जैसा था।

हमने अपनी टीम के साथ मिलकर यह उपलब्धि हासिल की और हमें अपने शहर पालमपुर पर गर्व है। इस अभियान में अंशुल और विशाल ने अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमताओं का परिचय दिया और अपने नाम का स्थान पर्वतारोहण के इतिहास में दर्ज करा दिया।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!