Edited By Vijay, Updated: 07 Jan, 2021 06:31 PM
कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर चक्की मोड़ के समीप अज्ञात व्यक्ति ने दूसरे दिन भी सैंकड़ों की तादाद में मरे हुए मुर्गे फैंक दिए। इस कारण प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। सूचना मिलते ही एसडीएम कसौली संजीव धीमान, पशुपालन विभाग व पुलिस प्रशासन की टीम...
परवाणु (राजीव): कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर चक्की मोड़ के समीप अज्ञात व्यक्ति ने दूसरे दिन भी सैंकड़ों की तादाद में मरे हुए मुर्गे फैंक दिए। इस कारण प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। सूचना मिलते ही एसडीएम कसौली संजीव धीमान, पशुपालन विभाग व पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर की। मामले में कार्रवाई करते हुए फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और पुलिस की टीम मामले में सुराग जुटाने में लग गई है।
बता दें कि प्रदेश में इन दिनों बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके कारण लोगों में भी बर्ड फ्लू को लेकर डर का माहौल है, ऐसे में एक ही जगह पर लगातार दूसरे दिन भी मरे हुए मुर्गे मिलना अपने आप में बड़ी बात है। मंगलवार देर रात को भी किसी ने इसी जगह पर मृत मुर्गे फैंके थे और पशुपालन विभाग ने फैंके हुए मुर्गों के सैंपल लिए थे। डीएसपी परवाणु योगेश रोल्टा ने कहा कि इस बारे अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन जारी है।