धर्मपुर के जंगल में लगी आग रिहायशी क्षेत्र तक पहुंची, मकान व दुकान राख

Edited By Kuldeep, Updated: 29 May, 2024 10:15 PM

houses and shops turned into ashes

जिला में इस बार जंगलों की आग घातक साबित होने लगी है। बुधवार को धर्मपुर में जंगल की आग रिहायशी क्षेत्र तक पहुंच गई व एक दुकान व घर इसकी चपेट में आ गया।

सोलन (अमित): जिला में इस बार जंगलों की आग घातक साबित होने लगी है। बुधवार को धर्मपुर में जंगल की आग रिहायशी क्षेत्र तक पहुंच गई व एक दुकान व घर इसकी चपेट में आ गया। इस कारण लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। मौके पर करीब 5 फायर टैंडर आग बुझाने के कार्य में लगे हुए थे। आग से कितना नुक्सान हुआ है इसका आकलन किया जा रहा है। जंगल की आग हवा के चलते तेजी से भवन तक पहुंच गई। जानकारी के अनुसार कालका-शिमला नैशनल हाईवे-3 पर धर्मपुर में जंगल की आग ने मैकेनिक की दुकान और मकान को घेर लिया। स्थानीय लोगों, पुलिस व फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैली गई।

दुकान में मुरम्मत करवाने के लिए खड़ी बाइक, स्कूटी, स्कूटर व एक कार समेत टायर और अन्य सामान राख हो गया है। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की टीम को भी करीब 4 घंटे का समय लग गया। दुकान में घुसने के लिए दीवारों को तोड़ना पड़ा। आग लगने के कारण धर्मपुर क्षेत्र में धुआं भी फैल गया जिससे हाईवे पर विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई। इससे धर्मपुर से सुक्की जोहड़ी तक एक लेन को बंद कर दिया और ट्रैफिक को दूसरी लेन में डायवर्ट किया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!