हिमाचल को पोषण अभियान के तहत दिल्ली में मिले ये 3 राष्ट्रीय पुरस्कार

Edited By Vijay, Updated: 23 Aug, 2019 11:01 PM

himchal get 3 national award

हिमाचल प्रदेश को पोषण अभियान के अंतर्गत 3 राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान यह पुरस्कार प्रदान किए।

शिमला: हिमाचल प्रदेश को पोषण अभियान के अंतर्गत 3 राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान यह पुरस्कार प्रदान किए। ये पुरस्कार पोषण अभियान के अंतर्गत बेहतर प्रदर्शन के लिए राज्य, जिला, खंड और आंगनबाड़ी केंद्रों को प्रदान किए गए। प्रदेश के लिए इन पुरस्कारों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने प्राप्त किया। महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक कृतिका कुलहारी और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ उपस्थित थे।

हिमाचल को मिली 2.25 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि

हिमाचल प्रदेश को 3 राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयनित किया गया था, जिनमें कन्वर्जेंस एवं कम्युनिटी मोबिलाइजेशन, आईसीडीएस-सीएएस और पोषण अभियान के अंतर्गत कुल प्रदर्शन शामिल थे। प्रदेश को इन पुरस्कारों के अंतर्गत 2.25 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई है। प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों के अंतर्गत बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मंडी और किन्नौर जिला के कल्पा को कन्वर्जेंस पुरस्कार, शिमला शहरी खंड को पोषण अभियान के अंतर्गत खंड स्तरीय लीडरशिप एवं कन्वर्जेंस पुरस्कार जबकि इस अभियान के तहत सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार सोलन को मिला है। सोलन जिला को मिले पुरस्कार को डीसी केसी चमन ने प्राप्त किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!