"आवश्यक दवाओं की नई सूची तैयार करें", CM सुक्खू ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Feb, 2026 05:57 PM

cm sukhvinder singh sukhu gave these instructions to the officials

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों के लिए गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के वास्ते ''आवश्यक दवाओं'' की एक नयी सूची...

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों के लिए गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के वास्ते ''आवश्यक दवाओं'' की एक नयी सूची तैयार करने का निर्देश दिया है।

सुक्खू ने मंगलवार शाम विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि नयी सूची की समीक्षा एक उच्चस्तरीय समिति द्वारा की जाएगी। उन्होंने बैठक में कहा, ''निर्माताओं से सीधे खरीद की ओर बढ़ना केवल लागत कम करने का उपाय नहीं है, बल्कि बिचौलियों से संबंधित देरी को खत्म करने और अधिक पारदर्शी आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है। बिचौलियों को दरकिनार करते हुए, राज्य का उद्देश्य जीवन रक्षक दवाओं का एक सुसंगत भंडार सुनिश्चित करना है, जिसके लिए आवश्यक प्रावधान किये जाएंगे।''

सुक्खू ने अधिकारियों से राज्य में दवा कंपनियों द्वारा निर्मित दवाओं की गुणवत्ता की कड़ी जांच सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने दोहराया कि मरीजों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!