विवाह के 2 महीने बाद खौफनाक अंत! पति ने भाई और भतीजी संग मिलकर की थी पत्नी की हत्या; कसौली हत्याकांड की सुलझ गई मिस्ट्री

Edited By Swati Sharma, Updated: 06 Feb, 2026 04:50 PM

the mystery of the kasauli murder has been solved

Solan News: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली क्षेत्र में कुठाड़ के पास शनोगी गांव में हुई नवविवाहिता की हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस मौत को आरोपियों ने 'आत्महत्या' करार देने की पूरी कोशिश की थी, कसौली पुलिस ने उस साजिश का...

Solan News: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली क्षेत्र में कुठाड़ के पास शनोगी गांव में हुई नवविवाहिता की हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस मौत को आरोपियों ने 'आत्महत्या' करार देने की पूरी कोशिश की थी, कसौली पुलिस ने उस साजिश का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति के बाद अब उसके भाई और भतीजी को भी षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

31 जनवरी की वह खौफनाक रात

मलेरा के शनौगी गांव में रहने वाले चत्तर सिंह और सुमन का विवाह अभी दो महीने पहले (23 नवंबर 2025) ही हुआ था। पुलिस जांच के अनुसार, सुमन के कुछ दिन मायके रहने से चत्तर नाराज था। 31 जनवरी को इसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि चत्तर ने गला घोंटकर सुमन की हत्या कर दी। जब सुमन की जान चली गई, तो आरोपी ने खुद को बचाने के लिए अपने भाई नरेंद्र सिंह (45) और भतीजी निकिता (19) के साथ मिलकर एक खतरनाक साजिश रची।

पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में सबूत गढ़े

नकली चोटें: चत्तर सिंह ने सुमन के शव पर कैंची से वार किए और फिर खुद के माथे व गले पर चाकू से खरोंचें मार लीं। इतना ही नहीं, उसने अपनी भतीजी निकिता के गाल पर भी चाकू से कट लगाया। फिर सुमन के घरवालों को फोन किया कि सुमन पागल हो गई है, वह हमला कर रही है और उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। इस पर सुमन के पापा ने फोन पर कहा कि दरवाजा तोड़ दो और उसे बचा लो। इसके बाद उन्होंने पिता के कहने पर दरवाजा तोड़ने का स्वांग रचा, लेकिन फॉरेंसिक जांच में दरवाजे पर जबरन प्रवेश का कोई निशान नहीं मिला।

पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट ने खोली पोल

आईजीएमसी शिमला में हुए पोस्टमार्टम से साफ हो गया कि सुमन की मौत गला घोंटने से हुई थी और शरीर पर धारदार हथियार के निशान मौत के बाद बनाए गए थे। वहीं, 1 फरवरी को हुए आरोपियों के मेडिकल परीक्षण में डॉक्टरों ने पाया कि चत्तर और निकिता की चोटें 'सेल्फ-इन्फ्लेक्टेड' (खुद से लगाई गई) थीं।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

कसौली पुलिस ने कड़ी पूछताछ और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया है। इस मामले में सुमन के पति चत्तर सिंह (38) को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। अब 5 फरवरी को पुलिस ने उसके भाई (जेठ) और भतीजी को भी हिरासत में लिया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। दोनों नए गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने कानून से बचने के लिए जो जाल बुना था, फॉरेंसिक रिपोर्ट और मौके के मुआयने ने उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!