सीएम सहित राज्यपाल और विपक्ष के नेताओं ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी काे अर्पित की श्रद्धांजलि, एम्बुलैंस कर्मी हड़ताल पर, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Dec, 2025 11:17 PM

himachal top 10 news

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को हिम ईरा ब्रांड के तहत बाजार उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

हिमाचल डैस्क: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को हिम ईरा ब्रांड के तहत बाजार उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में शुक्रवार व शनिवार को रोगियों को जीवनदायिनी 108-102 एम्बुलैंस सेवाओं से महरूम होना पड़ेगा, क्योंकि 108-102 एम्बुलैंस कर्मियों की वीरवार शाम 8 बजे से 48 घंटों की हड़ताल शुरू हो गई है।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

Shimla: सीएम सहित राज्यपाल और विपक्ष के नेताओं ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी काे अर्पित की श्रद्धांजलि
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अटल जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Shimla: 108-102 एम्बुलैंस कर्मी हड़ताल पर, लोगों को हो सकती है परेशानी
प्रदेश में शुक्रवार व शनिवार को रोगियों को जीवनदायिनी 108-102 एम्बुलैंस सेवाओं से महरूम होना पड़ेगा, क्योंकि 108-102 एम्बुलैंस कर्मियों की वीरवार शाम 8 बजे से 48 घंटों की हड़ताल शुरू हो गई है।

Himachal: शिमला में 2 करोड़ से बनेगा हिमाचल हाट, एक ही छत के नीचे मिलेंगे 12 जिलों के पकवान और उत्पाद
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को हिम ईरा ब्रांड के तहत बाजार उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Una: विवाद सुलझाने आए पुलिस कर्मी और पंचायत प्रधान को युवती ने जड़े थप्पड़
चिंतपूर्णी थाना के अंतर्गत रेही गांव में रास्ता रोकने को लेकर प्रेम चंद की शिकायत पर पंचायत प्रधान प्रतिभा कुमारी व थाना चिंतपूर्णी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

Kangra: आयरन की गोली खाकर सेहत बिगड़ने का मामला : सभी बच्चे सुरक्षित
नूरपुर क्षेत्र के राजा का बाग स्थित स्कूल में बुधवार को आयरन की गोली के सेवन के बाद कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ने के मामले पर स्कूल प्रबंधन व प्रधानाचार्या मेघना महाजन ने प्रैस वार्ता कर स्थिति स्पष्ट की।

Kangra: तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, बाइक सवार युवक की मौत
चिंतपूर्णी व ज्वालाजी माता के दर्शन के लिए जा रहे 2 युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।

Shimla: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लगभग 7 हजार पद खाली
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लगभग 7000 पद खाली पड़े हैं, हालांकि इस दौरान राज्य चयन आयोग से टीजीटी के एक हजार से अधिक पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई।

Mandi: सूखे से त्रस्त किसान पहुंचे बड़ा देव कमरुनाग के दरबार, बारिश की लगाई गुहार
लंबे समय से चले आ रहे सूखे के प्रकोप से राहत पाने के लिए गुरुवार को 2 दर्जन से अधिक पंचायतों के किसान बड़ा देव कमरुनाग की शरण में पहुंचे।

Kangra: पुलिस भर्ती को अस्थायी रूप से चयनित 232 अभ्यर्थियों का होगा नारकोटिक ड्रग्स स्क्रीनिंग टैस्ट
कांगड़ा जिला पुलिस द्वारा हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती 2024 के अंतर्गत जिला कांगड़ा में अस्थायी रूप से चयनित 232 अभ्यर्थियों (147 पुरुष, 62 महिला, 3 स्पोर्ट्स पर्सन व 20 एक्स-सर्विसमैन) के लिए हैरोइन/चिट्टा (नारकोटिक ड्रग्स) स्क्रीनिंग टैस्ट का शैड्यूल जारी कर दिया गया है।

Shimla: सेब पर आयात शुल्क घटाने पर बिफरी कांग्रेस, कुलदीप राठौर ने कही ये बड़ी बात
न्यूजीलैंड से व्यापार मुक्त समझौते के तहत सेब पर आयात शुल्क 50 से घटाकर 25 फीसदी किए जाने पर कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह ठाकुर ने कहा कि इस मसले पर सभी को पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर बागवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए आगे आना होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!