छत्रधारी चालदा महासू महाराज का हिमाचल में ऐतिहासिक आगमन, सेना के जवान ने घर पर उठाया ये खाैफनाक कदम, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 14 Dec, 2025 11:24 PM

himachal top 10 news

दिसम्बर माह आधा बीत जाने के बाद भी राज्य के पर्यटन स्थलों में बर्फबारी न होने से हर वर्ग में मायूसी छाई हुई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से जगत प्रकाश नड्डा की सम्मानजनक विदाई हुई है। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की आबोहवा फिर से खराब हो गई है।

हिमाचल डैस्क: दिसम्बर माह आधा बीत जाने के बाद भी राज्य के पर्यटन स्थलों में बर्फबारी न होने से हर वर्ग में मायूसी छाई हुई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से जगत प्रकाश नड्डा की सम्मानजनक विदाई हुई है। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की आबोहवा फिर से खराब हो गई है। नादौन उपमंडल के हीरानगर निवासी कार्तिकेय अग्निहोत्री अपने परिवार की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त कर लैफ्टिनैंट बन गए हैं। जिला किन्नौर में हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई, जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए। भारतीय सेना में कार्यरत एक 28 वर्षीय जवान ने अपने घर पर कथित तौर पर चादर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर कोठी के पास रविवार को एक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक 7 वर्षीय बच्ची की जान चली गई। 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

बर्फबारी को तरसीं हिमाचल की वादियां, जानें 20 दिसम्बर तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
दिसम्बर माह आधा बीत जाने के बाद भी राज्य के पर्यटन स्थलों में बर्फबारी न होने से हर वर्ग में मायूसी छाई हुई है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के उच्च पर्वतीय इलाकों में तो हल्का हिमपात हो गया है, लेकिन मध्य इलाके पूरी तरह से बर्फबारी से महरूम हैं। 

जेपी नड्डा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से सम्माजनक विदाई, नितिन नबीन को बनाया कार्यकारी अध्यक्ष
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से जगत प्रकाश नड्डा की सम्मानजनक विदाई हुई है। पार्टी ने नितिन नबीन को पार्टी का नया कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। जगत प्रकाश नड्डा की केंद्र में भाजपा यानि एनडीए को तीसरे बार सत्ता में लाने में अहम भूमिका रही।

छत्रधारी चालदा महासू महाराज का हिमाचल में ऐतिहासिक आगमन, आस्था का उमड़ा महासैलाब
छत्रधारी चालदा महासू महाराज की ऐतिहासिक यात्रा का उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश की अंतर्राज्यीय सीमा मीनस से हिमाचल में प्रवेश के बाद महाराज के साथ हजारों श्रद्धालुओं का विशाल काफिला जैसे ही देवभूमि में दाखिल हुआ ताे पूरा सीमा क्षेत्र धार्मिक उल्लास और जयकारों से गूंज उठा।

हिमाचल के इस शहर में सांस लेना हुआ दुश्वार, AQI का स्तर पहुंचा 200 के पार
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की आबोहवा फिर से खराब हो गई है। यहां के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 200 से पार हो गया है। 4 दिन पहले बद्दी का एक्यूआई 193 रिकाॅर्ड किया गया था। इसके अलावा शिमला व धर्मशाला में भी एक्यूआई के स्तर में सुधार नहीं हुआ है।

ब्रिगेडियर पिता की राह पर चलकर लैफ्टिनैंट बना बेटा, IMA देहरादून में लिया देशसेवा का प्रण
हिमाचल प्रदेश के नादौन उपमंडल के हीरानगर निवासी कार्तिकेय अग्निहोत्री अपने परिवार की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त कर लैफ्टिनैंट बन गए हैं। 

भयानक हादसा: किन्नौर में 150 फुट गहरी खाई में गिरी कार; महिला की गई जान, 3 घायल
जिला किन्नौर में रविवार काे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई, जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए। हादसा पालींगचे सड़क मार्ग पर उस वक्त हुआ जब एक टाटा पंच गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। 

सेना के जवान ने घर पर उठाया ये खाैफनाक कदम! 22 दिन पहले बना था दूल्हा
जिला कांगड़ा के डाडासीबा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आते गांव उप्पर भलवाल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां भारतीय सेना में कार्यरत एक 28 वर्षीय जवान ने अपने घर पर कथित तौर पर चादर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नीरज कुमार पुत्र संजीव कुमार निवासी गांव उप्पर भलवाल के रूप में हुई है।

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर हादसा, कार की चपेट में आने से 7 वर्षीय बच्ची की मौत
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर कोठी के पास रविवार को एक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक 7 वर्षीय बच्ची की जान चली गई। मृतक बच्ची की पहचान तृषा (7) पुत्री देवराज निवासी गांव सलोंन मंडल, डाकखाना हरलोग व तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है।

डमटाल पुलिस ने हरियाणा के पिंजौर से दबोचा वांटेड तस्कर, पालमपुर से जुड़े तार
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना डमटाल की पुलिस टीम ने पेशेवर तरीके से जाल बिछाते हुए नशा तस्करी के एक मामले में वांछित आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है।

आटे की गाेली समझकर गाय ने चबाया विस्फोटक पदार्थ, धमाके से उड़े जबड़े के चिथड़े
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में बेजुबान पशुओं के साथ क्रूरता का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बरियाल और पनालथ के बाद अब फारियां पंचायत के नजदीक पौंग झील क्षेत्र में विस्फोटक सामग्री खाने से एक पालतू और गाभिन गाय का जबड़ा बुरी तरह से उड़ गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!