CM सुक्खू की देहरा में 233 करोड़ की परियोजनाओं के किए उद्घाटन-शिलान्यास, हिमाचल में तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का 'येलो अलर्ट, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Jun, 2025 10:53 PM

himachal top 10 news

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 233.55 करोड़ रुपए की 12 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए।

हिमाचल डैस्क: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 233.55 करोड़ रुपए की 12 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदली है, जिससे जून की शुरुआत में ही लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। बारालाचा, कुंजम और रोहतांग दर्रों में लगभग 4 इंच ताजा बर्फबारी हुई है, वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में तेज आंधी के साथ ओले गिरे और भारी बारिश हुई।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

Kangra: CM सुक्खू की देहरा को विकास की बड़ी सौगात, 233 करोड़ की परियोजनाओं के किए उद्घाटन-शिलान्यास
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 233.55 करोड़ रुपए की 12 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए।

सावधान! हिमाचल में इन जिलों में तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का 'येलो अलर्ट'
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदली है, जिससे जून की शुरुआत में ही लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। बारालाचा, कुंजम और रोहतांग दर्रों में लगभग 4 इंच ताजा बर्फबारी हुई है, वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में तेज आंधी के साथ ओले गिरे और भारी बारिश हुई।

Kangra: पत्रकार रिश्वत प्रकरण दुर्भाग्यपूर्ण, सचिवालय में बनेगा नया नियम : सीएम
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर फैल रहीं भ्रामक खबरों पर चिंता जताते हुए कहा कि कुछ ब्लॉगर व सोशल मीडिया पत्रकार बिना तथ्यों की पुष्टि किए केवल सनसनी फैलाने का काम कर रहे हैं, जो कि समाज के लिए घातक है।

Himachal: नहीं होंगे शिक्षकों के तबादले, वीरवार से पूर्ण प्रतिबंध
प्रदेश के सरकारी स्कूलों व कालेजों में कार्यरत शिक्षकों के तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध लग गया है। वीरवार से वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-26 की समाप्ति तक शिक्षकों के तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

Himachal: जंगली सब्जी खाने से बिगड़ी 7 लोगों की तबीयत, 4 अस्पताल में भर्ती 3 हुए लापता
जिला के जनजातीय क्षेत्र पांगी के धनाला जंगल में एक ठेकेदार के साथ काम कर रहे 4 मजदूरों ने एक अज्ञात जंगली सब्जी (साग) का सेवन कर लिया, जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई।

Himachal: TGT भर्ती को लेकर CM सुक्खू का बड़ा बयान, अब इस आयु के अभ्यर्थी भी लेंगे भाग
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य चयन आयोग द्वारा टीजीटी की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है, जिसमें आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है, लेकिन भ्रष्टाचार के अड्डे अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड को भंग किए जाने के कारण 2 वर्ष तक भर्ती नहीं हुई थी।

Himachal: हर वर्ग की आवाज को मजबूत करने के कर रहे सकारात्मक प्रयास : विक्रमादित्य
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह हमेशा ही प्रदेश के हर वर्ग की आवाज को मजबूत करने का सकारात्मक प्रयास करते रहते हैं।

Sirmaur: तिरंगे में लिपटे बेटे को देख बेसुध हुई मां, पत्नी ने लाल जोड़े में दी शहीद पति को अंतिम विदाई
उत्तरी सिक्किम में हुए भीषण भूस्खलन के दौरान बलिदान देने वाले 27 वर्षीय लांस नायक मनीष ठाकुर बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका पैतृक गांव नाहन विधानसभा क्षेत्र के बड़ाबन में पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

 Himachal: आतंकवाद पर भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की दुनिया भर में सराहना : अनुराग
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भारत की ओर से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के अंतर्गत 4 देशों कतर, दक्षिण अफ्रीका, इथियोपिया व मिस्र के सफल दौरे में विभिन्न आधिकारिक बैठकों के दौरान भारत का पक्ष रखते हुए आतंकवाद पर पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब किया।

 Himachal: वित्तीय संकट के बीच सरकार के सामने अब काेरोना और मानसून से निपटने की चुनौती
वित्तीय संकट के दौर से गुजर रहे प्रदेश के ऊपर इस समय काेरोना व मानसून से निपटने की चुनौती है। देश में फिर कोरोना के मामले सक्रिय होने शुरू हो गए हैं और इसने हिमाचल प्रदेश में भी दस्तक दे दी है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!