Himachal: खच्चर ढूंढकर लाओ और इतने का इनाम पाओ! बेजुबान की तलाश में धड़क रहा मालिक का दिल

Edited By Jyoti M, Updated: 02 Feb, 2026 04:23 PM

himachal pradesh find the missing mule and win a reward

कहते हैं कि इंसान और जानवर का रिश्ता केवल काम का नहीं, बल्कि भावनाओं का होता है। मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहाँ पुंघ गांव के निवासी बुद्धि राम पिछले दो हफ्तों से अपनी एक लापता खच्चर की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं।

हिमाचल डेस्क। कहते हैं कि इंसान और जानवर का रिश्ता केवल काम का नहीं, बल्कि भावनाओं का होता है। मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहाँ पुंघ गांव के निवासी बुद्धि राम पिछले दो हफ्तों से अपनी एक लापता खच्चर की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। यह लगाव ही है कि उन्होंने अपने इस बेजुबान साथी का सुराग देने वाले के लिए अपनी गाढ़ी कमाई से 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा कर दी है।

कैसे शुरू हुई यह तलाश?

घटना की शुरुआत 13 जनवरी को हुई थी, जब बुद्धि राम अपनी छह खच्चरों को घास चराने के लिए स्थानीय झील के किनारे ले गए थे। खच्चरों को खुला छोड़ने के कुछ देर बाद जब वे उन्हें वापस लेने पहुँचे, तो उनके होश उड़ गए—मौके से सभी जानवर नदारद थे।

काफी खोजबीन के बाद अगले दिन उन्हें राहत तो मिली जब उनकी छह में से पांच खच्चरें अलग-अलग जगहों पर सुरक्षित मिल गईं, लेकिन भूरी रंग की एक खच्चर का कहीं कोई पता नहीं चला।

पुलिस और जनता से मदद की गुहार

17 दिन बीत जाने के बाद भी जब कोई सुराग हाथ नहीं लगा, तो बुद्धि राम ने थक-हारकर सुंदरनगर पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने पुष्टि की है कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और लापता खच्चर की तलाश जारी है।

पहचान और संपर्क

गायब हुई खच्चर का रंग भूरा है। बुद्धि राम ने जनता से भावुक अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस खच्चर को देखता है या इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी रखता है, तो वह सीधे उनके मोबाइल नंबर 973623-1943 पर सूचना दे सकता है। सही जानकारी देने वाले को वादे के अनुसार इनाम राशि तुरंत दी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!