Himachal: CM सुक्खू का आम आदमी जैसा अंदाज, चौक में ली चाय की चुस्कियां, खरीदे फल और मूंगफली

Edited By Jyoti M, Updated: 23 Jan, 2025 05:01 PM

himachal cm sukhu in a common man style

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इन दिनों जिला कांगड़ा के शीतकालीन प्रवास पर हैं। व्यस्त कार्यक्रम के बीच जब उन्हें थोड़ा समय मिला, तो वह धर्मशाला के कचहरी चौक पर घूमने निकल पड़े। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम आदमी की तरह चाय की...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इन दिनों जिला कांगड़ा के शीतकालीन प्रवास पर हैं। व्यस्त कार्यक्रम के बीच जब उन्हें थोड़ा समय मिला, तो वह धर्मशाला के कचहरी चौक पर घूमने निकल पड़े। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम आदमी की तरह चाय की चुस्कियां लीं, फल खरीदे और लोगों से बातचीत की।

कचहरी चौक पर उन्होंने सबसे पहले एक रेहड़ी से 50 रुपए की मूंगफली खरीदी। मूंगफली बेचने वाले से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी कहानी सुनी। उसने बताया कि वह साल 1990 से रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने एक स्वीट शॉप पर चाय पी। चाय की दुकान पर उन्होंने आम लोगों के साथ बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री का यह साधारण अंदाज लोगों को काफी पसंद आया।

लड़की की मेहनत से प्रभावित हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्थानीय युवती की सब्जी और फलों की दुकान पर भी गए। वहां उन्होंने 500 रुपए में पपीते और संतरे खरीदे। बातचीत के दौरान युलती ने बताया कि उनके पिता का देहांत हो चुका है और परिवार में कमाने वाला कोई नहीं है। वह अपने छोटे भाई-बहनों की पढ़ाई और परिवार का खर्चा चलाने के लिए यह दुकान चलाती हैं। उसकी बहन की एक जूस की दुकान भी है।

लड़की की मेहनत और हिम्मत से मुख्यमंत्री बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने लड़की से कहा कि वह मेहनत करती रहें, राज्य सरकार उनकी पूरी मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सरकार ने जरुरतमंद लोगों के लिए कई योजनाएं बनाई हैं और इनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

मुख्यमंत्री के इस अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग मुख्यमंत्री को "आम आदमी का मुख्यमंत्री" बता रहे हैं। 

लोगों के बीच जुड़ाव

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का यह सादगी भरा व्यवहार लोगों को खूब भा रहा है। आम जनता से सीधे जुड़ने का उनका यह प्रयास लोगों के दिलों में उनकी छवि को और बेहतर बना रहा है। मुख्यमंत्री का यह दौरा न सिर्फ उनके लिए, बल्कि आम जनता के लिए भी यादगार रहा। 

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!