Himachal: अशोक गहलोत आज पहुंचेंगे शिमला, नैशनल हैराल्ड मामले पर रखेंगे पार्टी का पक्ष

Edited By Jyoti M, Updated: 21 Apr, 2025 10:58 AM

himachal ashok gehlot will reach shimla today

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से पहले आज राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत शिमला पहुंचेंगे। इस दौरान जहां वह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य नेताओं से...

शिमला (राक्टा): कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से पहले आज राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत शिमला पहुंचेंगे। इस दौरान जहां वह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे वहीं प्रदेश पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में एक पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे। सूचना के अनुसार इस दौरान वह नैशनल हैराल्ड मामले पर पार्टी का पक्ष मीडिया के समक्ष रखेंगे।

गौर हो कि नैशनल हैराल्ड मामले प्रदेश में विपक्ष दल सत्ताधारी कांग्रेस के समक्ष आक्रामक रुख अपनाए हुए है। प्रदेश के दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी नैशनल हैराल्ड न्यूज पेपर को 2 करोड़ का विज्ञापन देने पर सरकार को आड़े हाथ लिया है। ऐसे में केंद्रीय नेतृत्व ने मामले पर पलटवार करने के लिए अशोक गहलोत को यहां भेजने का निर्णय लिया है। हालांकि राज्य सरकार ने बीते रोज ही स्पष्ट कर दिया था कि पूर्व की जयराम सरकार ने भाजपा व संघ से जुड़ी पत्रिकाओं को 2,92,82,557 के विज्ञापन जारी किए हैं। इसमें कई पत्रिकाएं ऐसी हैं, जिनका कोई अता-पता नहीं है।

साथ ही सत्ताधारी दल ने भाजपा द्वारा नैशनल हैराल्ड को विज्ञापन देने के जो आंकड़े दर्शाए गए हैं, उन्हें तथ्यहीन करार दिया है। वहीं गहलोत के बाद रजनी पाटिल के भी शिमला आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वह 23 अप्रैल को शिमला आ सकती हैं। सूचना के अनुसार प्रदेश कांग्रेस के पुनर्गठन को लेकर बीते शनिवार को वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। ऐसे में अब हाईकमान की मोहर लगते ही प्रदेश कांग्रेस का पुनर्गठन कर दिया जाएगा।

कोई सरकार तो कोई संगठन में चाह रहे स्थान

प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल के शिमला दौरे को लेकर राज्य कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। ऐसे में कई नेता उनके समक्ष अपना-अपना पक्ष रखने की तैयारियों में हैं। कोई नेता सरकार में निगम व बोर्ड में ताजपोशी चाहते हैं तो कई संगठन के अहम पदों को आसीन होना चाहते हैं। ऐसे में अंदरखाते राजनीति गर्माई हुई है।

प्रतिभा सिंह का कार्यकाल भी हो रहा पूरा

वहीं देखा जाए तो इस माह पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह का भी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के पद पर 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में कई तरह की चर्चाओं का दौर पार्टी नेताओं व कार्यकर्त्ताओं में चला हुआ है। सभी पहलुओं को देखते हुए अब सभी की नजर पार्टी हाईकमान पर है कि वह प्रतिभा सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद पर बनाए रखता है या किसी अन्य वरिष्ठ नेता की ताजपोशी इस पद की जाती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!