Edited By kirti, Updated: 31 May, 2019 02:07 PM
सिरमौर जिले का गीत पार इलाका लहसुन उत्पादन के लिए जाना जाता है यहां अच्छे किस्म का लहसुन उत्पादित होता है लिहाजा इसकी डिमांड देश के विभिन्न हिस्सों में रहती है। इन दिनों यहां का लहसुन उत्तरी भारत के कई राज्यों में सप्लाई हो रहा है लहसुन उत्पादकों का...
नाहन(सतीश): सिरमौर जिले का गीत पार इलाका लहसुन उत्पादन के लिए जाना जाता है यहां अच्छे किस्म का लहसुन उत्पादित होता है लिहाजा इसकी डिमांड देश के विभिन्न हिस्सों में रहती है। इन दिनों यहां का लहसुन उत्तरी भारत के कई राज्यों में सप्लाई हो रहा है लहसुन उत्पादकों का कहना है कि इस बार उन्हें पिछले कई वर्षों के मुकाबले 3 से 4 गुना अच्छे दाम मिल रहे हैं किसानों की माने तो यहां का लहसुन केरला तमिलनाडु जैसे कई राज्यों में सप्लाई हो रहा है।
गत वर्ष की अगर बात करें तो किसानों को 30 से लेकर 40 प्रति किलो तक लहसुन के दाम मिले थे मगर इस बार किसानों को 40 से लेकर110 तक प्रति किलो लहसुन के दाम मिल रहे हैं हालांकि किसानों का यह जरूर कहना है कि इस बार उत्पादन में कुछ कमी जरूर आई है। किसानों ने माना कि निश्चित तौर पर अच्छे दाम मिलने से उनकी आर्थिकी पर असर पड़ेगा क्योंकि लहसुन उनकी आर्थिकी का मुख्य साधन है। निश्चित तौर पर लहसुन के अच्छे दाम मिल ना किसानों के लिए राहत भरी खबर है क्योंकि पिछले दो-तीन वर्षों में किसान यहां मौसम की मार झेल रहे थे।