दिल्ली से सैकेंड ओपीनियन लेकर शिमला लौटे Ex CM वीरभद्र सिंह

Edited By Vijay, Updated: 05 Nov, 2019 10:40 PM

ex cm virbhadra singh

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार दोपहर बाद दिल्ली से वापस शिमला लौटे। बताया गया है कि वह अपने स्वास्थ्य उपचार विशेषकर सैकेंड ओपीनियन लेने के लिए दिल्ली गए थे। वह बीते कुछ दिनों से दिल्ली में ही थे। उन्होंने नई दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल में...

शिमला (ब्यूरो): पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार दोपहर बाद दिल्ली से वापस शिमला लौटे। बताया गया है कि वह अपने स्वास्थ्य उपचार विशेषकर सैकेंड ओपीनियन लेने के लिए दिल्ली गए थे। वह बीते कुछ दिनों से दिल्ली में ही थे। उन्होंने नई दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल में अपना चैकअप भी करवाया। गौर हो कि वीरभद्र सिंह कुछ दिन पहले उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ गए थे और वहां पर करीब 22 दिन उपचाराधीन रहे।

इसके बाद वह शिमला आ गए थे लेकिन इसी बीच वह सैकेंड ओपीनियन लेने नई दिल्ली स्थित अस्पताल गए। उनके करीबियों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अब स्वस्थ हैं और चिकित्सकों ने उन्हें अभी कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!