नशे में धुत्त यात्री ने पीटा HRTC का परिचालक, लहूलुहान हालत में पहुंचा अस्पताल

Edited By Vijay, Updated: 27 Sep, 2019 11:21 PM

drunken passenger beating the conductor

नशे में धुत्त एक यात्री द्वारा पथ परिवहन निगम के एक परिचालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार उक्त यात्री व परिचालक में बस स्टैंड पर ही किसी बात को लेकर बहसबाजी शुरू हो गई थी।

हमीरपुर: नशे में धुत्त एक यात्री द्वारा पथ परिवहन निगम के एक परिचालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार उक्त यात्री व परिचालक में बस स्टैंड पर ही किसी बात को लेकर बहसबाजी शुरू हो गई थी। वहीं 3 बजे हमीरपुर-ऊहल-सुजानपुर रूट पर निकली बस में उक्त यात्री ने कोट के पास पहुंचते ही परिचालक से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक आरोपित यात्री ने शराब के नशे में धुत्त होकर परिचालक को बुरी तरह से पीटा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद उक्त यात्री मौके से फरार हो गया।

खून-खराबा देख बेहोश हो गई लड़की

वहीं मारपीट की इस घटना के दौरान बस में सवार एक अन्य लड़की खून-खराबा देखकर बेहोश भी हो गई, जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल टौणी देवी ले जाया गया। सूचना मिलने के बाद टौणी देवी पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बस चालक और परिचालक समेत अन्य यात्रियों से मामले के बारे में जानकारी लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। वहीं परिचालक को मैडीकल करवाने के लिए मैडीकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया गया।

क्या बोले पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि उक्त घटना में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस की टीम जुट गई है, वहीं परिचालक को मैडीकल करवाने अस्पताल भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!