शराब पीकर वाहन न चलाए, पुलिस ने कार्रवाई कर 5 के काटे चालान

Edited By kirti, Updated: 24 Jan, 2020 10:07 AM

do not drink and drive

शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं है। जिला पुलिस प्रमुख दिवाकर शर्मा के निर्देश पर शराब के नशे में धुत्त होकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध छेड़ी गई मुहिम के तहत अम्ब पुलिस ने मुबारिकपुर चौक में नाका लगाकर शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 5 वाहन...

अम्ब (ब्यूरो): शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं है। जिला पुलिस प्रमुख दिवाकर शर्मा के निर्देश पर शराब के नशे में धुत्त होकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध छेड़ी गई मुहिम के तहत अम्ब पुलिस ने मुबारिकपुर चौक में नाका लगाकर शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 5 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार बुधवार देर सायं थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज की अगुवाई में ए.एस.आई. सुरेंद्र शर्मा, ट्रैफिक इंचार्ज ए.एस.आई. रविंद्र कुमार व अन्य पुलिस कर्मचारियों पर आधारित पुलिस टीम ने मुबारिकपुर चौक में नाकाबंदी के दौरान वाहन रोककर चालकों की एल्को सैंसर से जांच की। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान 5 वाहन चालक शराब के नशे में पाए गए। डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल का कहना है कि पुलिस ने शराब के नशे में पकड़े गए चालकों के चालान काटकर कोर्ट को भेज दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!