जिला में 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत, 98 नए मामले

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Nov, 2020 09:43 PM

dharamshala district corona death 98 cases

सोमवार को कोरोना संक्रमित 2 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 55 नए कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं।

धर्मशाला (ब्यूरो): सोमवार को कोरोना संक्रमित 2 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 55 नए कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं। बिंद्रावन (पालमपुर) के 61 वर्षीय बुजुर्ग को 26 नवम्बर को धर्मशाला अस्पताल में दाखिल किया गया था, लेकिन उसके बाद उसे टांडा अस्पताल के लिए रैफ र किया गया था, जहां पर उसकी मौत हो गई। वी.पी.ओ. योल कैंट के 42 वर्षीय व्यक्ति, जिसे टांडा मैडीकल कालेज में 29 नवम्बर को एडमिट किया गया था, लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई। सी.एम.ओ. कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि सोमवार को पॉजिटिव आए मरीजों में जमानाबाद का 60 वर्षीय व्यक्ति, घलौर का 28 वर्षीय युवक, योल कैंट का 42 वर्षीय व्यक्ति, वी.पी.ओ. कांगड़ा की 34 वर्षीय महिला, जमानाबाद का 33 वर्षीय युवक, बैजनाथ की 70 वर्षीय महिला, पालमपुर की 47 वर्षीय महिला, वी.पी.ओ. टांडा का 51 वर्षीय व्यक्ति, हलेरकलां का 45 वर्षीय व्यक्ति और फतेहपुर का 62 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। वहीं चौकी रकड़ का 86 वर्षीय बुजुर्ग, कांगड़ा की 7 वर्षीय लड़की व 3 वर्षीय लड़का, हमीरपुर का 65 वर्षीय बुजुर्ग, धीरा का 66 वर्षीय व्यक्ति, पठियार का 64 वर्षीय बुजुर्ग और फतेहपुर का 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुए हैं।

इसके अलावा थंडोल पालमपुर की 29 व 32 वर्षीय महिला, पालमपुर का 40 व 43 वर्षीय व्यक्ति, सुधेड़ धर्मशाला का 40 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा की 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला, कांगड़ा का 26 व 44 वर्षीय व्यक्ति, परौर पालमपुर की 48 वर्षीय महिला और जोगिंद्रनगर का 43 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित हैं। बैजनाथ की 57 वर्षीय महिला, रैहन फतेहपुर के 39 वर्षीय व्यक्ति व 36 वर्षीय महिला, 30, 36, 43, 46, 32 व 53 वर्षीय व्यक्ति, फतेहपुर की 27 व 30 वर्षीय महिला, फतेहपुर के 53, 28, 33, 38, 57, 44 व 20 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा भराल के 58 वर्षीय बुजुर्ग, बैजनाथ की 55 वर्षीय महिला व 42 वर्षीय व्यक्ति, घिरथोली की 33 वर्षीय महिला, अब्दुल्लापुर कांगड़ा के 23 वर्षीय व्यक्ति, इच्छी कांगड़ा के 73 वर्षीय बुजुर्ग और ओल्ड कांगड़ा की 30 वर्षीय महिला संक्रमित हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!