Himachal: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने साधा निशाना, बोले-केंद्र से पैसा न मिलने का भ्रम फैला रही कांग्रेस

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Apr, 2025 05:41 PM

dharamshala congress confusion

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा केंद्र से पैसे न मिलने को लेकर प्रदेश में भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

धर्मशाला/गग्गल (विवेक/अनजान): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा केंद्र से पैसे न मिलने को लेकर प्रदेश में भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। 2 दिन के हिमाचल दौरे पर पहुंचे नड्डा ने रविवार को गग्गल में प्रैस वार्ता करते हुए बताया कि केंद्र में भाजपा राज के दौरान प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में प्रदेश को स्पैशल पैकेज दिया गया था। भाजपा के राज में ही विकास के नाम पर ईंटें लगी हैं। वहीं कांग्रेस के इतिहास की बात करें तो कांग्रेस राज में हिमाचल प्रदेश स्पैशल हिली स्टेट के पैकेज से भी वंचित रहा। कांग्रेस राज में प्रदेश के किसी भी महत्वपूर्ण प्रोजैक्ट पर एक पैसा नहीं मिला। बीजेपी राज में साल 2025 में हिमाचल प्रदेश को 11,806 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया।

ग्रांट के तौर पर प्रदेश को केंद्र द्वारा 13285 करोड़ रुपए प्रदान किए गए। हिमाचल में कैपिटल इन्वैस्टमैंट के लिए 1050 करोड़, जबकि इस साल रेलवे बजट में 2700 करोड़ रुपए दिए गए। जबकि मेरे अपने जिला बिलासपुर में किसानों को भूमि अधिग्रहण के तौर पर कुछ नहीं मिला। जबकि आपदा पर बात की जाए तो केंद्र ने प्रदेश को 1782 करोड़ की राहत राशि प्रदान की। लेकिन सरकार ने इसका आबंटन सही रूप से नहीं किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि कौन सा पैसा है, जो केंद्र से दिया नहीं गया है। अब कांग्रेस से कुप्रबंधन से सरकार नहीं चल रही है तो उन्हें छोड़ देनी चाइए। दूसरों पर आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि खुद अव्यवस्था फैलाई जा रही है। इस दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल, भाजपा के वरिष्ठ नेता विपिन सिह परमार, पूर्व मंत्री राकेश पठानिया और विधायक पवन काजल सहित जिला कांगड़ा के दिग्गज भाजपा नेता मौजूद रहे।

प्रदेश में पहली बार 31 मार्च को बंद रही ट्रेजरी
नड्डा ने बताया कि राज्य में पहली बार ट्रेजरी बंद रह रही है, जबकि प्रदेश में न छपने वाली नैशनल हैराल्ड पेपर को बिना छपे ही करोड़ों रुपए दे दिए गए और बेशर्मी दिखाते हुए कह दिया कि यह अपना पेपर है। नड्डा ने कहा कि केंद्र द्वारा मैडीकल डिवाइस पार्क के लिए एक सौ करोड़ दिए गए थे। इसमें इन्होंने 25 करोड़ जारी होने के बावजूद उसे वापस कर कहा कि हमसे नहीं बनना है। बल्क ड्रग पार्क के लिए एक हजार करोड़ रुपए मिले हैं, जिसमें 225 करोड़ जारी होने पर भी खर्च ही नहीं किए गए हैं। हैल्थ केयर में 12 क्रिटिकल केयर दिए हैं, एक भी नहीं चला। मदर-चाइल्ड, इंटीग्रेटेड पब्लिक हैल्थ सहित अन्य पर काम ही नहीं किया। नैशनल सैंटर के लिए डिजीज सैंटर दिया गया था, उसे याद दिलाने के बाद अब जमीन प्रदान की गई है।

हिमाचल में दिख रही नॉन-परफाॅर्मिंग गवर्नमैंट
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा हालातों में हिमाचल प्रदेश में नॉन-परफॉर्मिंग गवर्नमैंट का रूप देखने को मिल रहा है। 5 साल का कार्यकाल किस तरह पूरा करना है, यह प्रदेश सरकार पर निर्भर है। नड्डा ने कहा कि इस दौरे में उन्होंने आकांक्षी जिला चम्बा में महत्वपूर्ण बैठकें व समीक्षा की। 2018 में पीएम मोदी ने नींव रखी थी। इसके बाद से चम्बा ने विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी प्रगति की है। हालांकि कुछ कमियां भी सामने आई हैं, उन्हें दूर करने को कहा गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!