Kangra: घर का बुझा इकलौता चिराग, 21 वर्षीय अग्निवीर शहीद

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Feb, 2025 10:27 PM

dehra agniveer last rites

उपमंडल के ग्राम पंचायत शिवनाथ के बरवाड़ा गांव में शनिवार माहौल गमगीन हो गया, जब 21 वर्षीय अग्निवीर सैनिक अर्पित कौंडल पुत्र हेमराज का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा।

देहरा (सेठी): देहरा उपमंडल के ग्राम पंचायत शिवनाथ के बरवाड़ा गांव में शनिवार माहौल गमगीन हो गया, जब 21 वर्षीय अग्निवीर सैनिक अर्पित कौंडल पुत्र हेमराज का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। अर्पित चार महीने पहले ही अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुआ था, लेकिन रंगरूट प्रशिक्षण के दौरान बीमारी के कारण शुक्रवार को उसका निधन हो गया। शनिवार सुबह 10 बजे अर्पित कौंडल का पार्थिव शरीर जब देहरा पहुंचा।

हर आंख नम थी और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोग अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़े। इस वीर सपूत को हर किसी ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। सैन्य सम्मान के साथ अर्पित कौंडल का उनके गांव में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान पूरे गांव में गम का माहौल था और हर कोई अपने इस वीर सपूत को याद कर रहा था।

घर का इकलौता चिराग था अर्पित
अर्पित कौंडल अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं। चार महीने पहले सेना में भर्ती होकर उसने अपने परिवार का नाम रोशन किया था, लेकिन दुर्भाग्यवश उसकी असमय मृत्यु हो गई। अर्पित के पिता हेमराज दिहाड़ी-मजदूरी कर परिवार का गुजर-बसर कर रहे थे। बेटे की सेना में नौकरी लगने के बाद उन्होंने अच्छे दिनों की आस लगाई थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक ने जताया शोक
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने अर्पित के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि यह क्षति अपूरणीय है और सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार कर्म चंद कालिया ने अर्पित के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। केसीसी बैंक निदेशक सुनील कश्यप ने भी इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!