2 मंजिला मकान की छत पर काम रहे वैल्डर के साथ हादसा, ऐसे मिली दर्दनाक मौत

Edited By Vijay, Updated: 06 Jun, 2020 10:42 PM

death of weldor

श्री रेणुका जी के अंतर्गत आते लानाचेता में 2 मंजिला मकान पर काम करते समय पांव फिसलने से एक वैल्डर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान विक्रम (24) पुत्र दिनेश निवासी कसौली, मधियाना के रूप में की गई है।

श्री रेणुका जी (ब्यूरो): श्री रेणुका जी के अंतर्गत आते लानाचेता में 2 मंजिला मकान पर काम करते समय पांव फिसलने से एक वैल्डर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान विक्रम (24) पुत्र दिनेश निवासी कसौली, मधियाना के रूप में की गई है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी संगड़ाह अनिल धौल्टा ने बताया कि लानाचेता में एक व्यक्ति द्वारा 2 मंजिला मकान की छत पर काम लगाया हुआ था।

इसी दौरान काम करते समय वैल्डर विक्रम का अचानक पांव फिसल गया और वह 2 मंजिला मकान से नीचे गिर गया। घटना के तुरंत बाद घायल वैल्डर को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है तथ शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!