Edited By Vijay, Updated: 29 Mar, 2024 09:29 PM
जगतसुख नाले में हिमस्खलन की चपेट में आए जेसीबी ऑप्रेटर का शव बरामद हो गया है। मनाली प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर यह सफलता पाई है। हिमस्खलन से ऑप्रेटर 40 फुट बर्फ में दब गया था, जिस कारण उसकी मौत हो गई थी।
मनाली (सोनू): जगतसुख नाले में हिमस्खलन की चपेट में आए जेसीबी ऑप्रेटर का शव बरामद हो गया है। मनाली प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर यह सफलता पाई है। हिमस्खलन से चालक 40 फुट बर्फ में दब गया था, जिस कारण उसकी मौत हो गई थी। प्रशासन ने सर्च अभियान पूरा कर लिया है। बता दें कि वीरवार सुबह जब कालू नाले में हिमस्खलन हुआ तो जेसीबी ऑप्रेटर नाले में काम कर रहा था। जेसीबी के आसपास काम कर रहे अन्य लोग सुरक्षित जगह भाग गए जबकि जेसीबी ऑप्रेटर बर्फ में दब गया।
गौर हो कि मृतक रमेश कुमार पुत्र देश राज गांव मोरुछ डाकघर मोह तहसील दरिणी जिला कांगड़ा का निवासी था और कालू नाला विद्युत प्रोजैक्ट में जेसीबी ऑप्रेटर था। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा और डीएसपी मनाली केडी शर्मा दूसरे दिन भी मौके पर मौजूद रहे तथा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एसडीएम रमन कुमार शर्मा ने बताया कि प्रभावित परिवार को 20 हजार रुपए की फौरी राहत दी गई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here