Himachal Election : दूसरी बार ससुर ने दामाद को हराया, 3858 वोटों से निकाली सीट

Edited By Rahul Singh, Updated: 08 Dec, 2022 07:37 PM

congress candidate colonel dhaniram shandil defeated rajesh kashyap

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस ने फिर से सत्ता में वापसी कर ली। कांग्रेस के नाम 40 तो बीजेपी के खाते में 25 सीटें आईं। वहीं तीन निर्दलिय प्रत्याशी विजयी रहे तो आम आदम पार्टी (आप) खाता भी नहीं खोल सकी। इस बार बीजेपी के 11 में से 8...

हिमाचल डैस्क : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस ने फिर से सत्ता में वापसी कर ली। कांग्रेस के नाम 40 तो बीजेपी के खाते में 25 सीटें आईं। वहीं तीन निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे तो आम आदमी पार्टी (आप) खाता भी नहीं खोल सकी। इस बार बीजेपी के 11 में से 8 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा, जबकि कांग्रेस ने कुछ युवा चेहरों को उतारकर चुनाव को रोमांचक बनाया। कांग्रेस के समर्थकों में खुशी की लहर है, लेकिन एक नतीजा ऐसा भी रहा जहां ससुर ने दामाद को हराकर सीट निकाली।

3858 वोटों से निकाली सीट
यह नतीजा देखने को मिला है सोलन सदर सीट पर जहां फिर से ससुर ने दामाद को हरा दिया। कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल ने भाजपा के प्रत्याशी और अपने दामाद डॉ. राजेश कश्यप को 3,858 मतों से हाराया। धनीराम राजेश कश्यप के ससुर हैं। पिछली बार जब धनीराम ने अपने दामाद को मात्र 671 वोटों से हराया था, लेकिन इस बार आंकड़ा बढ़ गया। धनीराम 3,858 वोटों से जीते हैं। मतगणना की शुरुआत से ही धनीराम शांडिल ने अपनी सीट पर पकड़ मजबूत कर ली और कुल 10 राउंड में हर राउंड में बढ़त बनाते हुए चले गए।

PunjabKesari

धनीराम को 29523 वोट पड़े, वहीं राजेश को 25887 वोट मिले। बहुजन समाज पार्टी के राजिंदर को 317, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अंजू को 1094 तो 632 नोटा वोट पड़े। धनीराम ने जीतने के बाद मां शूलिनी के मंदिर में आर्शीवाद लिया। गाैर हो कि सोलन सदर सीट प्रदेश की सबसे अधिक हॉट सीट मानी जा रही थी। लगातार दूसरी बार दामाद और ससुर आमने-सामने थे। इस बार इस सीट पर कांटे की टक्कर मानी जा रही थी, लेकिन अंत में कांग्रेस सीट निकाल गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!