Himachal: किन्नौर में लगे भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

Edited By Jyoti M, Updated: 05 Feb, 2026 01:06 PM

earthquake strikes himachal pradesh tremors felt in kinnaur

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। जानकारी के अनुसार, भूकंप सुबह 03:59:52 (IST) बजे आया।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई।

जानकारी के अनुसार, भूकंप सुबह 03:59:52 (IST) बजे आया। इसका केंद्र जमीन की सतह से मात्र 5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था  भूकंप का समय उस वक्त था जब अधिकांश लोग सो रहे थे।

हालांकि तीव्रता कम होने के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन सीमावर्ती और पहाड़ी इलाकों में झटके महसूस होने से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा। प्रशासन ने स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!