अंधे मोड़ पर बाइक-जीप की टक्कर में युवक-युवती घायल, CCTV में कैद हुआ हादसा

Edited By Vijay, Updated: 21 Jul, 2019 10:46 PM

collision between bike and jeep

पार्वती घाटी के सुमारोपा में एक बाइक और जीप की टक्कर में बाइक सवार युवक-युवती घायल हो गए। घटना के दौरान जीप मणिकर्ण की तरफ से भुंतर की ओर जा रही थी और बाइक पर सवार होकर युवक व युवती मणिकर्ण की तरफ जा रहे थे।

कुल्लू (दिलीप): पार्वती घाटी के सुमारोपा में एक बाइक और जीप की टक्कर में बाइक सवार युवक-युवती घायल हो गए। घटना के दौरान जीप मणिकर्ण की तरफ से भुंतर की ओर जा रही थी और बाइक पर सवार होकर युवक व युवती मणिकर्ण की तरफ जा रहे थे। सुमारोपा में एक अंधे मोड़ पर बाइक जीप के पिछले हिस्से से टकराई और सड़क पर गिर गई। हादसे में युवक और युवती दोनों छिटक कर सड़क पर गिर गए, जिससे युवक के सिर में गहरी चोटें आई हैं जबकि युवती का पांव फ्रैक्चर हो गया है।

युवक की हालत गंभीर

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान विजय शर्मा (31) निवासी ज्वालापुर मंडी तथा युवती की पहचान हिमांशी (23) निवासी शमशी के रूप में हुई है। इस हादसे का पूरा दृश्य सी.सी.टी.वी. कैमरे में भी कैद हो गया है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के दौरान मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

अंधे मोड़ की स्थिति सुधारने को लो.नि.वि. को भेजा जाएगा पत्र 

ए.एस.पी. राज कुमार चंदेल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि युवक और युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है। खतरनाक अंधे मोड़ पर यह घटना हुई है। इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग को भी पत्र भेजकर इस जगह सड़क की स्थिति को सुधारने के लिए कहा जाएगा। इस बिंदु को ब्लैक स्पॉट घोषित करने के लिए भी लोक निर्माण विभाग को कहेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!