Mandi: सीएम सुक्खू ने धर्मपुर के आपदा प्रभावित स्याठी गांव का किया दाैरा, पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर बांटा दुख

Edited By Vijay, Updated: 02 Jul, 2025 06:07 PM

cm sukhu visited the disaster affected areas in dharampur

ख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को जिला मंडी के धर्मपुर उपमंडल की लौंगणी पंचायत के स्याठी गांव का दौरा किया, जहां हाल ही में बादल फटने की घटना ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मुख्यमंत्री ने आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात...

धर्मपुर (शर्मा): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को जिला मंडी के धर्मपुर उपमंडल की लौंगणी पंचायत के स्याठी गांव का दौरा किया, जहां हाल ही में बादल फटने की घटना ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मुख्यमंत्री ने आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने मौके पर जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाए।
PunjabKesari

20 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त, 61 लोग प्रभावित
बता दें कि स्याठी गांव में बादल फटने की घटना से कुल 61 लोग प्रभावित हुए हैं। गांव में भूस्खलन और मलबे के कारण 20 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अलावा कई गऊशालाएं और पशुधन का भी भारी नुक्सान हुआ है। प्रशासन ने समय रहते 61 लोगों को सुरक्षित राहत शिविरों में पहुंचा दिया है। प्रशासन की ओर से अब तक प्रभावितों को 1.70 लाख रुपए की वित्तीय सहायता के अलावा आवश्यक राहत सामग्री प्रदान की गई है।

प्रभावितों ने सुनाई आपबीती
मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान कई प्रभावित ग्रामीणों ने बताया कि इस आपदा ने उनका सब कुछ छीन लिया है। घर, खेत, पशु और यहां तक कि रहने के लिए जमीन भी नहीं बची। कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए पहाड़ियों पर भागकर शरण ली। ग्रामीणों ने सरकार से स्थायी पुनर्वास की मांग की। 
PunjabKesari

प्रभावितों को मिलेगा विशेष राहत पैकेज
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित परिवारों को मकानों के पुनर्निर्माण के लिए विशेष राहत पैकेज प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही जिन परिवारों की गऊशालाएं नष्ट हुई हैं, उन्हें भी बढ़ा हुआ मुआवजा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों की जमीन आपदा में बह गई है, उन्हें वैकल्पिक रूप से भूमि आवंटित करने पर विचार किया जाएगा। यदि सरकारी भूमि उपलब्ध हुई तो उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा। वहीं यदि वन भूमि में विकल्प होगा तो इसे केंद्र सरकार से मंजूरी दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।
PunjabKesari

मंडी जिले में अब तक 10 की मौत, 34 लापता
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि मंडी जिले में भारी बारिश और भूस्खलन से अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 34 अन्य लापता हैं। गोहर उपमंडल में 5, थुनाग में 3 और जोगिंद्रनगर तथा करसोग में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया प्रशासन द्वारा की जा रही है।

जलवायु परिवर्तन को बताया कारण
मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में हाल ही में बादल फटने की 8 से 10 घटनाएं हुई हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि जलवायु परिवर्तन इसका एक प्रमुख कारण बन रहा है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से ऐसी घटनाओं के वैज्ञानिक अध्ययन और विश्लेषण की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने स्याठी गांव के साथ-साथ मंडी-कोटली सड़क को हुए भारी नुक्सान का भी निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द आवश्यक मरम्मत कार्य कर सड़क सुविधा बहाल की जाए। उन्होंने कहा कि बगस्याड़ क्षेत्र में कर्मचारियों की तत्परता से सड़क बहाल की जा चुकी है।

ये रहे माैके पर माैजूद
मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर धर्मपुर के विधायक चंद्र शेखर, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर, मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!