कांग्रेस देश में खत्म, जहां बची वहां भी सत्ता से बाहर होंगे : जयराम

Edited By Vijay, Updated: 02 Sep, 2022 09:39 PM

cm jairam thakur in solan

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पौने 5 वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश सरकार गरीब के करीब पहुंचने में कामयाब हुई है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जिनकी कोई गारंटी ही नहीं है, वे जनता को क्या गारंटी देंगे।

बरोटीवाला (ठाकुर): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पौने 5 वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश सरकार गरीब के करीब पहुंचने में कामयाब हुई है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जिनकी कोई गारंटी ही नहीं है, वे जनता को क्या गारंटी देंगे। बरोटीवाला के खेल मैदान में आयोजित प्रगतिशील हिमाचल 75 वर्ष कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि वे गारंटी देते हैं कि पूरे देश में कांग्रेस खत्म हो गई है। जिन दो राज्यों में कांग्रेस की सरकारें बची भी हैं, आने वाले समय में वहां पर भी सत्ता से बाहर होंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने के सपने देख रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के नेता आपस में ही उलझे हुए हैं और आने वाले दिनों में स्थिति और भी बिगड़ेगी। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार रिवाज बदलने का नारा दिया हुआ है। हालांकि वह रिवाज को बदलते आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने गरीब की चिंता की है। उनके लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं। आज प्रदेश सरकार गरीब के करीब है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लम्बे समय तक रहे मुख्यमंत्री ने भी गरीबों के स्वास्थ्य की चिंता नहीं की। उनकी सरकार ने गरीबों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए हिमकेयर योजना को शुरू किया और केन्द्र ने आयुष्मान योजना को शुरू किया है। कांग्रेस के समय में 4 लाख लोगों को पैंशन मिलती लेकिन वर्तमान में 7 लाख लोगों को पैंशन का लाभ मिल रहा है। 

जयराम ठाकुर कहा कि दून निर्वाचन क्षेत्र में हुए विकास कार्य जैसे पिंजौर नालागढ़ फोरलेन, बद्दी चंडीगढ़ रेल लाइन, बल्क ड्रग पार्क आदि पर चर्चा करते हुए कहा कि यह तभी सम्भव हुए जब केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीबीएन जो एशिया का सबसे बड़ा फार्मा हब है वह भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!