Mandi: प्रदेश सरकार और कांग्रेस में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा : जयराम

Edited By Kuldeep, Updated: 05 May, 2025 05:26 PM

mandi state government not right jairam

कांग्रेस पार्टी और सुक्खू सरकार की अंतर्कलह अब एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी और लड़ाई–झगड़े तक पहुंच गई है। यह बात नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कही।

मंडी (रजनीश): कांग्रेस पार्टी और सुक्खू सरकार की अंतर्कलह अब एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी और लड़ाई–झगड़े तक पहुंच गई है। यह बात नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष के सामने जो कुछ हुआ और आए दिन कांग्रेसी नेता संगठन के बारे जिस तरीके के बयान दे रहे हैं, उससे यह साफ है कि प्रदेश सरकार और कांग्रेस में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।

सुक्खू की सरकार में मंत्रियों के बीच जबरदस्त गुटबाजी और खींचतान चल रही है तथा हालात ये बन गए हैं कि उपमुख्यमंत्री ही मुख्यमंत्री के खिलाफ बातें कर रहे हैं और एक मंत्री उनके समर्थन में खड़े हैं। पार्टी के कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी संगठन पर आरोप लगा रहे हैं। जयराम ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक और मंत्री अपनी-अपनी जोर आजमाइश कर रहे हैं तथा हिमाचल के इतिहास में यह पहला कार्यकाल है जब कोई सरकार विकास की उलटी राह पर चल रही है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

155/8

20.0

Gujarat Titans

49/1

7.3

Gujarat Titans need 107 runs to win from 12.3 overs

RR 7.75
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!