सोलन में बाेले सीएम जयराम, अनिल शर्मा को मंडी में जाकर देंगे जवाब

Edited By Vijay, Updated: 03 Apr, 2021 07:19 PM

cm jairam target on anil sharma

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विधायक व पूर्व मंत्री अनिल शर्मा को वह मंडी में जाकर ही जवाब देंगे। उन्होंने सोलन के वार्ड नम्बर-8 में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अनिल शर्मा यह कह रहे कि वे भाजपा में बंधुआ बनकर रह गए हैं।

सोलन (ब्यूरो): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विधायक व पूर्व मंत्री अनिल शर्मा को वह मंडी में जाकर ही जवाब देंगे। उन्होंने सोलन के वार्ड नम्बर-8 में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अनिल शर्मा यह कह रहे कि वे भाजपा में बंधुआ बनकर रह गए हैं। भाजपा के टिकट से वह मंडी से चुनाव जीते और सरकार में मंत्री भी बने लेकिन लोकसभा चुनाव में अपने पुत्र को चुनाव लड़ाने के लिए हमें छोड़कर चले गए। अब इस प्रकार की बातें करना व्यर्थ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो 3 नगर निगम बनाए हैं वहां उनकी पार्टी का विधायक नहीं है। मंडी में भाजपा का विधायक था लेकिन वह छोड़कर चले गए हैं। सोलन व पालमपुर में कांग्रेस के विधायक हैं। इस कमी को पूरा करने व शहर के विकास के लिए अब भाजपा का नगर निगम बनाना जरूरी हो गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!