मुच्छाली गांव के वाशिंदो के लिए वरदान बनी मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना

Edited By kirti, Updated: 17 Feb, 2020 03:01 PM

chief minister farm protection scheme

हिमाचल प्रदेश के ऊना में जंगली व बेसहारा पशुओं के आतंक से परेशान जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा के गांव मुच्छाली जंगली व बेसहारा पशुओं के आतंक से परेशान जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा के गांव मुच्छाली के किसानों के लिए मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना मील का...

ऊना(अमित): हिमाचल प्रदेश के ऊना में जंगली व बेसहारा पशुओं के आतंक से परेशान जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा के गांव मुच्छाली जंगली व बेसहारा पशुओं के आतंक से परेशान जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा के गांव मुच्छाली के किसानों के लिए मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना मील का पत्थर सिद्ध हो रही है। इस योजना का लाभ लेकर मुच्छाली गांव के वार्ड मंबर 5 के 45 किसान परिवार दोबारा से किसानी की राह पर चल पड़े हैं। गांव में जानवरों के आतंक के चलते पहले ये किसान खेती से मुंह मोड़ चुके थे लेकिन कृषकों ने कृषि विभाग के सहयोग से सामूहिक तौर पर 12 हैक्टेयर भूमि पर करीब 1650 मीटर सौर ऊर्जा वाली बाड़ लगाकर बाड़बंदी की, जिसके बाद वे अब यहां पर गेंहूं व सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं।
PunjabKesari

मुच्छाली में सौर बाड़बंदी का कुल खर्च लगभग 15 लाख रुपए आया, जिसमें से 15 प्रतिशत का योगदान किसानों ने किया, जबकि 85 प्रतिशत उन्हें सब्सिडी के तौर पर मिले। इस योजना के अंतर्गत किसानों के खेत के चारों ओर बाड़ लगाई जाती है, ताकि जानवर खेत के अंदर दाखिल होकर फसलों को नुक्सान न पहुंचा सकें। बाड़ को सोलर लाइट के माध्यम से संचालित किया जाता है और इसे चलाने में बिजली का इस्तेमाल नहीं किया जाता, जिससे पैसों की बचत होती है। सौर बाड़ में हल्का सौर आधारित करंट होता है और जैसे ही कोई जानवर तार के संपर्क में आता है तो उसे हल्का करंट लगता है, जिससे जानवर भाग जाता है। करंट हल्का होने के चलते इंसान के इसके संपर्क में आने से उसको किसी प्रकार का नुक्सान नहीं होता। सौर बाड़ लगाने की योजना का लाभ लेने वाले किसानों का कहना है कि प्रदेश सरकार की यह योजना लाभकारी है और जानवरों से फसल को पहुंचने वाला नुक्सान कम हो गया है, जिससे उनकी आय में बढ़ौतरी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!