23 वर्षीय युवक ने जंगल में पेड़ से लगाया फंदा, मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 26 Oct, 2020 06:38 PM

chamba young man forest noose death

जिले के बनीखेत क्षेत्र में एक युवक ने जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी है। युवक की पहचान रोहित मेहरा (23 पुत्र स्वर्गीय जोगिंदर सिंह निवासी पुखरी पंचायत के रूप में हुई है।

चम्बा (काकूू): जिले के बनीखेत क्षेत्र में एक युवक ने जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी है। युवक की पहचान रोहित मेहरा (23 पुत्र स्वर्गीय जोगिंदर सिंह निवासी पुखरी पंचायत के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोहित मेहरा बीते वीरवार को सुबह अपने क्वार्टर से परिजनों को बिना कुछ बताए कहीं चला गया था। इससे पहले भी वह नाराज होकर कहीं चला जाता था और फिर वापस लौट आता था। परिजनों को उम्मीद थी कि गुस्सा शांत होने पर वह वापस लौट आएगा, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह जंगल में भेड़ बकरियां चराने गए एक भेड़पालक ने रोहित के शव को बनीखेत के आर्मी हेलीपैड के समीप जंगल में पेड़ से लटका हुआ देखा।

उसने स्थानीय लोगों व पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएचओ डल्हौजी आशीष पठानिया की अगुवाई में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद परिजनों की मौजूदगी में शव को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में लिया। डल्हौजी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। बताया जा रहा है कि युवक पलंबर का काम करता था। एस.पी. अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के पास शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!