मानसिक रूप से परेशान महिला ने उठाया ये खौफनाक कदम, परिजनों के उड़े होश

Edited By Kuldeep, Updated: 08 May, 2024 07:04 PM

chamba woman noose death

जिले के रजेरा क्षेत्र में एक महिला ने अपने मायके में फंदा लगाकर जान दे दी। महिला की पहचान डोली (32) पत्नी हरबिलास किश्तवाड़िया निवासी मोहल्ला रामगढ़ चम्बा के रूप में हुई है।

चम्बा (काकू): जिले के रजेरा क्षेत्र में एक महिला ने अपने मायके में फंदा लगाकर जान दे दी। महिला की पहचान डोली (32) पत्नी हरबिलास किश्तवाड़िया निवासी मोहल्ला रामगढ़ चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डोली देवी पिछले करीब डेढ़ वर्ष से अपने मायके चुहाड़ी गांव में रहती थी। वह मानसिक रूप से भी कुछ परेशान थी। बुधवार सुबह डोली के माता-पिता खेतों में काम करने गए थे। पारिवारिक सदस्यों की गैर-मौजूदगी में महिला ने कमरे में फंदा लगा लिया। माता-पिता ने घर लौटने पर डोली के कमरे का दरवाजा बंद पाया। आवाज लगाने पर आगे से कोई उत्तर नहीं मिला।

इसके बाद पिता ने कमरे में वैकल्पिक रास्ते से प्रवेश किया तो डोली को फंदे पर लटका पाया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम चम्बा सदर थाना प्रभारी संजीव चौधरी की अगुवाई में मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने कमरे का निरीक्षण करने के साथ कागजी औपचारिकताएं निपटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मैडीकल कालेज चम्बा में महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया। मामले की पुष्टि डी.एस.पी. जितेंद्र चौधरी ने की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!