सैनिक स्कूल सुजानपुर से छठी कक्षा की पढ़ाई करेगी चैलचौक की चालवी

Edited By Vijay, Updated: 15 Mar, 2024 10:30 PM

chalvi will study in sainik school sujanpur

विकास खंड गोहर के ग्राम पंचायत चैलचौक की निवासी चालवी भारद्वाज का चयन सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के लिए हो गया है। चालवी का चयन छठी कक्षा के लिए हुआ है।

गोहर (ब्यूरो): विकास खंड गोहर के ग्राम पंचायत चैलचौक की निवासी चालवी भारद्वाज का चयन सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के लिए हो गया है। चालवी का चयन छठी कक्षा के लिए हुआ है। बेटी के सैनिक स्कूल के लिए हुए चयन से माता-पिता व परिवार तथा रिश्तेदारों समेत क्षेत्र में खुशी की लहर है। पिता हंस राज ने बताया कि बेटी ने हाल ही में ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रैंस एग्जाम 2024 की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, जिसका चयन सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के लिए हुआ है।

चैलचौक के घहयाण गांव की चालवी स्थानीय स्कूल की छात्रा है और अब तक सैनिक स्कूल में चयन होने के बाद क्षेत्र की बेटी ने पहली छात्रा बनने का गौरव हासिल किया है। अब वह छठी कक्षा से आगे की शिक्षा सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा से करेगी। बेटी के पिता हंस राज चैलचौक बाजार में सब्जी की दुकान करते हैं जबकि माता गृहिणी हैं। अधिवक्ता हेम सिंह ठाकुर, चिंतराम डोगरा, रमेश कुमार, पंकज कुमार, कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र कुमार इत्यादि ने गांव देहात की बेटी चालवी भारद्वाज को सैनिक स्कूल में चयन होने पर बधाई दी है, साथ ही बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!