गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद, शादी समारोह में साले ने जीजा को बेरहमी से पीटा; अब थाने पहुंचा मामला

Edited By Swati Sharma, Updated: 07 Feb, 2026 12:17 PM

brother in law brutally beats brother in law in mandi

Mandi News: देवभूमि हिमाचल के मंडी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के ऐतिहासिक राजमहल होटल में चल रही एक शादी के दौरान साले ने अपने ही जीजा पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में...

Mandi News: देवभूमि हिमाचल के मंडी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के ऐतिहासिक राजमहल होटल में चल रही एक शादी के दौरान साले ने अपने ही जीजा पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद

पुलिस को दी गई शिकायत में सौली खड्ड निवासी 39 वर्षीय वरुण गोयल ने बताया कि वह गुरुवार शाम अपने एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने राजमहल होटल गया हुआ था। शाम करीब 7:30 बजे, जब वह होटल के भीतर थे, तभी उनके साले गौरव कपूर (निवासी मोती बाजार) ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि बिना किसी कारण गौरव ने अपने जीजा को गालियां देना शुरू कर दिया और विरोध करने पर उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

पुरानी रंजिश और जान से मारने की धमकी

पीड़ित वरुण गोयल के अनुसार, गौरव कपूर पहले भी उनके साथ दुर्व्यवहार कर चुका है, जिसकी शिकायत पूर्व में एसडीएम मंडी को भी दी गई थी। हालांकि, पारिवारिक गरिमा को देखते हुए उस समय मामला सुलझा लिया गया था। पीड़ित का आरोप है कि इस बार गौरव ने सरेआम मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है।

मामला दर्ज

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने घायल वरुण को अस्पताल पहुंचाया, जहां पुलिस की मौजूदगी में उनका मेडिकल परीक्षण करवाया गया। मंडी सदर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी गौरव कपूर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!