Mandi: पड्डल मैदान में नहीं, अब रत्ती पुल में 7 व 26 फरवरी को होंगे ड्राइविंग लाइसैंस टैस्ट

Edited By Vijay, Updated: 03 Feb, 2026 07:43 PM

driving license test

अगर आप इस फरवरी माह में ड्राइविंग लाइसैंस बनवाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मंडी शहर के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में आगामी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 की तैयारियों के चलते ड्राइविंग लाइसैंस टैस्ट के स्थान में...

मंडी (ब्यूराे): अगर आप इस फरवरी माह में ड्राइविंग लाइसैंस बनवाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मंडी शहर के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में आगामी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 की तैयारियों के चलते ड्राइविंग लाइसैंस टैस्ट के स्थान में अस्थायी बदलाव किया गया है। वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी (SDM) रूपिंदर कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि पड्डल मैदान व्यस्त होने के कारण अब 7 फरवरी और 26 फरवरी को होने वाले टैस्ट रत्ती पुल (गड़ल), मंडी में आयोजित किए जाएंगे।

टैस्ट में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन स्लॉट बुक करना अनिवार्य होगा। 7 फरवरी के टैस्ट के लिए बुकिंग 3 फरवरी सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी है। वहीं, 26 फरवरी को होने वाले टैस्ट के लिए स्लॉट 19 फरवरी सुबह 11 बजे से आधिकारिक वैबसाइट sarathiparivahan.gov.in पर बुक किए जा सकेंगे।

अपूर्ण दस्तावेजों पर नहीं मिलेगी एंट्री
एसडीएम ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी प्रतिभागी अपने आवेदन फॉर्म, फोटो और संबंधित दस्तावेजों की फाइल पूरी तरह से तैयार करके लाएं। बिना फोटो या अधूरे फॉर्म के किसी भी अभ्यर्थी को टैस्ट प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपनी फाइल जांच लें ताकि मौके पर कोई परेशानी न हो।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!