Mandi: गोहर में पीलिया के मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 82, जलस्रोतों को गंदा करने वाले 10 लोगों को नोटिस जारी

Edited By Vijay, Updated: 05 Feb, 2026 07:17 PM

number of jaundice patients in gohar reached 82

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के अंतर्गत आते गोहर क्षेत्र में पीलिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को क्षेत्र में 4 और नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है।

गोहर (ख्यालीराम): हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के अंतर्गत आते गोहर क्षेत्र में पीलिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को क्षेत्र में 4 और नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। राहत की बात यह है कि इनमें से 50 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, लेकिन संक्रमण की बढ़ती रफ्तार ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है।

गंदा पानी बहाने वालों पर गिरी गाज
पीलिया फैलने के मुख्य कारणों की पड़ताल करते हुए जल शक्ति विभाग ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। विभाग ने उन 10 लोगों को नोटिस जारी किए हैं, जिन्होंने अपने सीवरेज और रसोई घर के गंदे पानी की पाइपें सीधे प्राकृतिक जलस्रोतों की ओर खोल रखी हैं। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है। जल शक्ति विभाग के एसडीओ दत्त राम ठाकुर ने बताया कि चैलचौक और अन्य प्रभावित इलाकों से भी रिपोर्ट मंगवाई गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पंचायत सचिवों को सौंपी गई जिम्मेदारी
एसडीएम गोहर देवी राम के आदेशों पर अमल करते हुए बीडीओ सरवन कुमार कौंडल ने चैलचौक, गोहर, बासा, नैहरा और चच्योट के पंचायत सचिवों को मैदान में उतार दिया है। इन सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उन लोगों की पहचान करें जो गंदगी को जलस्रोतों में बहा रहे हैं। ऐसे लोगों की सूची तैयार कर जल्द से जल्द कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अलर्ट मोड पर
बीएमओ डॉ. राकेश रोशन भारद्वाज ने 4 नए मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने एक विशेष टीम का गठन किया है, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों और आशा वर्करों को घर-घर जाकर मरीजों का हालचाल जानने और स्वास्थ्य संबंधी निर्देश देने की जिम्मेदारी दी गई है। उधर, एसडीएम गोहर देवी राम स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं। वे निरंतर टीम के साथ प्राकृतिक जलस्रोतों और ज्यूणी खड्ड का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि प्रदूषण के स्रोतों को बंद किया जा सके और पीलिया के प्रसार को रोका जा सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!