हिमाचल में चारपाई बनी एम्बुलैंस, ग्रामीणों ने 3 फुट बर्फ में 10 KM कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया मरीज

Edited By Vijay, Updated: 05 Feb, 2026 06:58 PM

cot becomes ambulance for patient

बर्फबारी ने मंडी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन की रफ्तार थाम दी है। इसका सबसे बड़ा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा है। कई गांवों में संपर्क सड़कें बंद होने से मरीजों तक इलाज पहुंचना चुनौती बन गया है।

बालीचौकी (फरेंद्र): बर्फबारी ने मंडी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन की रफ्तार थाम दी है। इसका सबसे बड़ा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा है। कई गांवों में संपर्क सड़कें बंद होने से मरीजों तक इलाज पहुंचना चुनौती बन गया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि एम्बुलैंस की जगह ग्रामीणों के कंधे मरीजों का सहारा बन रहे हैं। पंचायत घाट के छलाई में वीरवार को एक ऐसा ही मामला सामने आया, जिसने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदेश सरकार और विभाग द्वारा उचित व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी। दरअसल सांस की बीमारी से ग्रसित 75 वर्षीय शिव राम को ग्रामीणों ने डंडों की पालकी में उठाकर 3 फुट बर्फ के बीच 10 किलोमीटर पैदल चलकर गाड़ागुशैणी पहुंचाया। 

PunjabKesari

वीरवार सुबह अचानक बिगड़ गई थी तबीयत
बता दें कि वीरवार सुबह शिव राम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ थे, इसी के चलते ग्रामीणों ने उन्हें कंधों और चारपाई पर उठाकर गाड़ागुशैणी पहुंचाया और वहां से निजी वाहन के जरिए बंजार अस्पताल ले गए। वहां उपचार देने के बाद बीमार बुजुर्ग को चिकित्सकों ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रैफर किया है। इस 3 घंटे की आपात स्थिति के सफर में ग्रामीणों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, लेकिन उनके बुलंद हौसलों ने हार न मान कर साहस का परिचय दिया है। स्थानीय निवासी रमेश ने बताया कि बुजुर्ग गंभीर बीमारी से पीड़ित है और बेहोशी की हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया है।

PunjabKesari

डेढ़ सप्ताह में महज 3 किलोमीटर तक सड़क हुई साफ
बता दें कि सराज घाटी में कुछ सड़कें अभी भी ऐसी है जिन्हें धूप खिलने के बाद अब तक बहाल नहीं किया गया है। अगर गाड़ागुशैणी-घाट सड़क की स्थिति से अवगत करवाया जाए तो पीडब्ल्यूडी ने डेढ़ सप्ताह में महज 3 किलोमीटर तक सड़क को साफ किया है, जिसकी वजह से ग्रामीणों को बीमार बुजुर्ग को कंधों पर उठाना पड़ा है। स्थानीय निवासी रमेश ने बताया कि एक मशीन के जरिए ही विभाग बंद सड़कों को बहाल कर रहा है। पहली बर्फबारी के बाद से ही 8 टैक्सियां यहां फंसी हैं, जिससे रोजगार पूरी तरह से ठप्प हो गया है।

2 दिन के भीतर गाड़ागुशैणी-घाट सड़क करेंगे बहाल : भूपेंद्र
पीडब्ल्यूडी बालीचौकी के सहायक अभियंता भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि बर्फबारी से प्रभावित सड़कों को बहाल करने में विभाग प्रयासरत है। सड़क पर 3 से 4 फुट बर्फ होने से विभाग को भी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 2 दिन के भीतर गाड़ागुशैणी-घाट सड़क को बहाल कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!