Edited By Vijay, Updated: 06 Feb, 2026 09:05 PM

मंडी शहर में एक शादी समारोह के दौरान साले द्वारा अपने जीजा से मारपीट करने का मामला सामने आया है।
मंडी (रीता) : मंडी शहर में एक शादी समारोह के दौरान साले द्वारा अपने जीजा से मारपीट करने का मामला सामने आया है। सदर थाना मंडी में दर्ज शिकायत में सौली खड्ड औद्योगिक क्षेत्र निवासी वरुण गोयल पुत्र कमलेश गोयल ने बताया कि वह बीती शाम करीब साढ़े 7 बजे अपने एक रिश्तेदार के शादी समारोह में होटल राजमहल गया था।
इसी दौरान उसके सगे सालेने उससे किसी कारण गाली-गलौच किया। आरोप हैं कि इसके बाद गौरव कपूर ने उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुछ माह पूर्व भी आरोपी ने उसके तथा उसके परिवार के साथ बदसलूकी और गाली-गलौच की थी, जिसकी शिकायत उस समय दर्ज करवाई गई थी और कलंदरा बनाकर एसडीएम मंडी को भेजा गया था। घटना के बाद घायल वरुण गोयल को अस्पताल ले जाया गया, जहां पुलिस ने उसका मैडीकल करवाया।